Site icon 24 News Update

उदयपुर के काव्य आमेटा बने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर

Advertisements


23 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर के रहने वाले काव्य आमेटा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर पदस्थ हुए। बचपन से ही देश सेवा और एयरफोर्स में जाने के जुनून के तहत उदयपुर के काव्य आमेटा ने भारतीय वायुसेना में चयन एवं सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पश्चात स्थाई सेवा कमीशन प्राप्त कर मेवाड़ का गौरव बढाया है। भारतीय वायु सेना अकादमी हैदराबाद में 15 जून शनिवार को आयोजित 213वे अधिकारी पाठ्यक्रम के संयुक्त दीक्षांत परेड समारोह के दौरान
मुख्य अतिथि एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी द्वारा काव्य आमेटा को फ्लाइंग अधिकारी पद प्रदान किया गया। पिता दिनेश आमेटा एवं माता चंदन बाला आमेटा के अनुसार काव्य को बचपन से ही वायु सेना में जाने का जुनून सवार था जिसके चलते उन्होंने इंजीनीरिंग स्नातक शिक्षा के दौरान भी वायुसेना के लिए आवश्यक शारीरिक दक्षता एवं योग्यता के लिए लगातार परिश्रम कायम रखा एवं  चयनित हुए। 16जून को काव्य के उदयपुर आगमन पर परिजनों एवं मित्रों द्वारा ढोल नगाड़े के साथ ज़ोरदार स्वागत किया गया। काव्य आमेटा ने अपने चयन व सफल प्रशिक्षण पश्चात् वायुसेना में नियोजन के लिए पारिवारिक संस्कार, गुरुजनों एवं मित्रो के सहयोग को श्रेय देते हुए सभी को धन्यवाद दिया।

Exit mobile version