24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। पुलिस थाना भूपालपुरा योगेश गोयल जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर के निर्देशानुसार उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उदयपुर व छगन पुरोहित वृताधिकारी वृत नगर पूर्व उदयपुर के सुपरविजन व निर्देशन में प्रकरण संख्या 53/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अनुसंधान में गिरफ्तारशुदा अभियुक्त नरेश मेघवाल पिता स्व. माधवलाल मेघवाल/माता मणीदेवी मेघवाल जाति मेघवाल उम्र 35 साल निवासी म.न. 46 सत्यदेव कॉलोनी/कॉम्पलेक्स थाना सविना जिला उदयपुर से जब्तशुदा एक किलो चरस के मामले में पुछताछ के आधार पर चरस सप्लायर बबलु सिंह निवासी उतरकाशी उतराखण्ड से खरीदना बताने से आदर्श कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना भुपालपुरा के नेतृत्व में भगवती लाल सहायक उप निरीक्षक मय जाब्ता कानि देवीलाल 3081 व कानि राजेन्द्र कुमार 826 की पुलिस टीम का गठन कर उतराखण्ड रवाना किया गया। टीम द्वारा उत्तराखण्ड की पहाड़ियों में तीन दिन लगातार तलाश के भरसक प्रयास कर बबलु सिंह पुत्र प्रताप सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी गांव सट्टा पोस्ट दोणी थाना मोरी तहसिल मोरी जिला उतरकाशी उतराखण्ड को निरुद्ध किया। मुल्जिम बबलु सिंह रावत से पुछताछ की जाकर अनुसंधान जारी है। 21 जनवरी को मुल्जिम नरेश मेघवाल के वाहन लाल रंग की ब्रेजा कार से एक किलो चरस को जब्त कर प्रकरण पंजीबद्व किया गया था। जिसमें मुल्जिम नरेश मेघवाल द्वारा पुलिस रिमाण्ड के दौरान पूछताछ पर जब्तशुदा चरस बबलु सिंह निवासी उतराखण्ड से खरीदना बताया था। गिरफतार अभियुक्तः बबलु सिंह पुत्र प्रताप सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी गांव सट्टा पोस्ट दोणी थाना मोरी तहसिल मोरी जिला उतरकाशी उतराखण्ड है।
उतराखण्ड की पहाड़ियों से पहली बार चरस उत्पादक व सप्लायर गिरफ्तार

Advertisements
