उदयपुर, 13 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत निर्वाचन विभाग की ओर से नियुक्त व्यय प्रेक्षक रवि रंजन कुमार ने आयोग के निर्देशानुसार समस्त अभ्यर्थियों के लेखों का प्रथम निरीक्षण सर्किट हाउस उदयपुर में किया।
व्यय निगरानी प्रकोष्ठ प्रभारी कृष्णपाल सिंह चौहान ने बताया कि व्यय प्रेक्षक ने अभ्यर्थियों की ओर से प्रस्तुत व्यय लेखों का गहनता से निरीक्षण किया। एक निर्दलीय प्रत्याशी अथवा उसका कोई अधिकृत प्रतिनिधि व्यय लेख लेकर उपस्थित नहीं हुए। वहीं एक राजनीतिक दल और एक निर्दलीय प्रत्याशी के व्यय लेखों में कमियां पाए जाने पर तीनों अभ्यर्थियों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 77 एवं 78 के उल्लंघन के कारण नोटिस जारी कर दो दिवस में जवाब प्रस्तुत करने हेतु लिखा। निर्वाचन व्यय प्रेक्षक द्वारा अभ्यर्थियों के लेखों का द्वितीय निरीक्षण 18 अप्रेल को प्रातः 10 बजे एवं तृतीय निरीक्षण 24 अप्रेल को प्रातः 11ः00 बजे सर्किट हाउस में किया जाएगा। समस्त अभ्यर्थी स्वयं अथवा उनके अधिकृत अभिकर्ता दैनिक लेखों के साथ समस्त व्यय संबंधित दस्तावेज एवं साक्ष्य सहित समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि लोकसभा आम चुनाव-2024 अन्तर्गत संसदीय क्षेत्र उदयपुर-19 के चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से कराने के क्रम में समस्त अभ्यर्थियों के लेखों का निरीक्षण व्यय प्रेक्षक द्वारा तीन बार किया जाएगा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading