24 न्यूज अपडेट उदयपुर। गुप्त नवरात्रा इस बार 9 की बजाय 10 दिन के हो रहे हैं। प्रदेश के माता मंदिरों में शनिवार से विशेष अनुष्ठान होंगे। गुप्त नवरात्रा 9 की बजाय 10 दिन के होंगे। सनातन संस्कृति में वर्ष में चार बार नवरात्रा आते हैं, जिसमें से दो जागृत और दो बार गुप्त नवरात्रा होते हैं। इस बार तीन सर्वार्थ सिद्धि योग में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष शनिवार 6 जुलाई से गुप्त नवरात्रा शुरू होने जा रहे हैं। गुप्त नवरात्रा में तीज 2 दिन रहने के कारण 9 दिन के बजाए 10 दिन के हो रहे हैं गुप्त नवरात्रा में वृद्धि देश प्रदेश के लिए शुभ सूचक है। माता के मंदिरों गुप्त नवरात्रा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साधक गुप्त नवरात्रा में मंत्र और तंत्र साधना के साथ माता की आराधना करते है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार नवरात्र का विशेष महत्व है. नवरात्रा में 9 दिन माता की आराधना और पूजा पाठ होते हैं. वर्ष में चार बार नवरात्रा आते हैं। दो प्रत्यक्ष और दो अप्रत्यक्ष रूप से मनाए जाते हैं. इस बार 6 जुलाई आषाढ़ शुक्ल पक्ष को गुप्त नवरात्रा प्रारंभ होने जा रहे हैं। रविवार को पुष्य नक्षत्र रहेगा। नवरात्रि 10 दिन की रहेगी जो सर्वश्रेष्ठ वृद्धि का सूचक है। तृतीया तिथि नवरात्र के दौरान दो रहेगी। शनिवार को नवरात्र स्थापना और सोमवार की पूर्णाहुति श्रेष्ठ नवदुर्गा, पीतांबरा, बगलामुखी और भैरव उपासना तांत्रिक प्रयोग के लिए श्रेष्ठ है। रात्रि में मंत्र जाप, हवन, पूजा पाठ करना तिगुना फल मिलेगा।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.