24 न्यूज अपडेट उदयपुर। जयपुर मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से किरोड़ीलाल मीणा छाए हुए है। आज बुलावे पर दिल्ली गए और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने के बाद कहा कि मैं अपने इस्तीफे के स्टैंड पर कायम हैं। मीणा ने कहा- मैंने इस्तीफा बहुत पहले दे दिया था। उजागर कल किया था, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझे आज 11ः15 बजे मिलने बुलाया था। उन्होंने मुझसे पूछा इस्तीफा क्यों दिया, मैंने कहा एक ही कारण है कि मैं 40-45 साल से जिस क्षेत्र में सेवाएं दे रहा हूं, न दिन देखा न रात देखा, न गर्मी न सर्दी देखी। वो लोग मेरे से विमुख हो गए, यह चीज मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता, इसलिए नैतिकता के नाते मंत्री पर छोड़ दिया, क्योंकि मैंने लोकसभा चुनाव में इसकी घोषणा की थी। मैं मेरे विधानसभा और संसदीय क्षेत्र में पार्टी को जीत नहीं दिला सका यही कारण है और कोई कारण नहीं है। इस्तीफा वापसी के सवाल पर कहा कि यह अलग बात है, 10 दिन बाद मिलूंगा, फिर बताऊंगा। किरोड़ी बोले कि इमरजेंसी में मोदी जी के साथ काम किया है, मैं मीसा में भी बंदी रह, यातनाएं भी बहुत दी गईं। पार्टी लाइन नहीं छोड़ता, पार्टी के अनुशासन में रहता हूं। मोदी मुझे बहुत स्नेह करते हैं, मित्रवत संबंध रखते हैं, मैं भी उनका बहुत आदर करता हूं। तीन उप चुनाव ऐसे हैं, जहां एसटी बाहुल्य क्षेत्र है, मैं वहां काम करूंगा हम उम्मीदवारों को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। पद की कोई चाहत नहीं है। हम संघ की शाखा में गीत गाया करते थे- नहीं चाहिए पद, शीश चढ़ाकर मां के चरणों में…. पद के लिए न मोदी जी आए न मैं आया। न कोई और आया, हम तो राष्ट्रभक्ति के भाव से काम करने आए हैं, यह संस्कार है देश कैसे मजबूत हो, उसके लिए पद मिले तो काम करना, न मिले तो भी काम करना है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.