उदयपुर, इस्काॅन कोवे मोहनपुरा, चिरवा की ओर से 6 जनवरी 2025 के “नये वर्ष मे नई शुरुआत संकल्प से साक्षात्कार” पर सारगर्भित प्रवचन के लिए मेवाड जोनल सुपरवाइजर वृन्दावन से भक्ति आश्रय वैष्णव स्वामी महाराज जी भक्ति वेदांत हील चिरवा मे प्रात:आठ बजे पधारेंगे। प्रोजेक्ट डाइरेक्टर मदन गोविंद प्रभु ने बताया कि स्वामी जी 6जनवरी को ही सायंकाल 6 बजे 66,पोलोग्राउण्ड मे भी कथा करेंगे। मदन प्रभु के अनुसार जनवरी 2023 से साढे तीन एकड मे बन रहे गन्धर्विका गोवर्धनधारी मन्दिर के साथ वैदिकशिक्षा,योगकेंद्र,ओडिटोरियम, आश्रम, गोसंरक्षण आदि को पर्यावरण के तहत वेदांत हील तथा आस पास के पहाड़ो को सुन्दर सरंक्षीत रमणीय बनाने के उद्देश्य से 51 हजार औषधीय, छायादार, पुष्पपौधो से वृक्षारोपण किया जायेगा। इसी क्रम मे भक्ति आश्रय जी, चैयरमैन एडवाइजर कमेटी रवि बर्मन, वाइस चेयरमैन एस के महाजन तथा अन्य गणमान्य ब्रह्मचारी वैष्णव भक्तो के करकमलो से कल्पवृक्ष एंव अन्य गुणकारी पौधे रोपित किये जायेंगे। जन सहयोग से मन्दिर का ढांचा,आश्रम लगभग तैयार हो गये है।मन्दिर मे मंगला से सन्ध्याआरती,कीर्तन कथा प्रसाद तथा आसपास के ग्रामीण बच्चो के लिए धार्मिक संस्कार कार्यक्रम नियमित चल रहे है। इस्काॅन कोवे का माडल, गोवर्धनधारी भगवान एंव निर्माण हो रहा मन्दिर के फोटोग्राफ Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन उदयपुर में चलाएगा बेटी बचाओ-बेटी पढाओं नाम से बडी मुहिम एमएलएसयू में फिर चालू हुआ चक्की पिसिंग का दौर, कर्मचारी हड़ताल पर