Site icon 24 News Update

*इधर नामांकन, उधर जली चुनाव आयोग की ट्यूबलाइट…….वार्ड-17 के उप चुनाव स्थगित, बड़ा राजनीतिक सवाल-अगले निकाय चुनाव में राजनीतिक दल वार्ड-17 से दोनों पर्चा भर चुके दावेदारों को टिकट से कैसे करेंगे इनकार?????*

Advertisements


*24 न्यूज अपडेट उदयपुर।* आज राजस्थान निर्वाचन आयोग की पोल खुल गई। सारे राजनीतिक दल कह-कह कर थक गए कि उदयपुर में वार्ड-17 के उप चुनाव निरस्त कर दो मगर नहीं माना और आज नामांकन के बाद आदेश जारी करके लंबे चौड़े कारण बताते हुए स्थगित कर दिया। पूरी प्रक्रिया में जो पैसा खर्च हुआ, सरकारी मशीनरी का समय लगा और लोगों की महत्वाकांक्षओं का जो खुले आम कत्ल हुआ उसकी भरपाई कौन करेगा। इसके साथ ही बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है कि भाजपा और कांग्रेस की ओर से जो असली प्रत्याशी मैदान में आज ही उतारे गए थे, जिनको कि जनता की अदालत में डमी प्रत्याशी कहा जा रहा था उनका क्या होगा। अब उनकी अगले निकाय चुनाव में इसी वार्ड से दावेदारी मजबूत हो गई है। आज दोनों प्रत्याशियों को मालाएं पहनाई गई व गाजे बाजे के साथ लाकर नामांकन करवाया गया जिसके बाद अब बडे नेता यह नहीं कह सकते कि उप चुनाव का प्रत्याशी केवल फौरी तौर पर सहमति के बाद चुना गया था। अब विधायक ताराचंद जैन के वार्ड से चुनाव लडऩे के इच्छुकों में से सबसे मजबूत दावेदारी भाजपा के दिनेश दवे और कांग्रेस के भूपेश चौबीसा की हो गई है। अब पार्टियों उनको मना नहीं कर सकती। यदि करती है तो ठोस कारण बताने पड़ेंगे या फिर नए व बड़े बहाने बनाने होंगे। चुनाव आयोग के इस निर्णय से यह साफ हो गया है कि अफसर बिना प्लानिंग के काम करते हैं। सोच समझ कर फैसले नहीं करते हैं। चुनाव स्थगित करने के तर्क में भी उसने प्रशासनिक चालाकी बरतते हुए यहां से उठी निरस्ती की मांग को आधार बनाया है जो बिल्कुल निराधार सा प्रतीत होता है।
चुनाव आयोग की ओर से बताया गया है कि आगामी दिनों में होने वाले उपचुनाव जिसमें उदयपुर नगर निगम वार्ड नं.17 व उदयपुर में पंचायत में होने वाले उपचुनाव मुख्य निवार्चन अधिकारी के आदेशानुसार चुनाव स्थगित किये गये है । उपरोक्त विषयान्तर्गत संदर्भित पत्र द्वारा अवगत करवाया है कि वर्तमान में नवीन जिलों का गठन होने से उदयपुर जिले का परिसीमन होना संभावित है, साथ ही नगर निगम, उदयपुर का भी परिसीमन संभावित है, जिससे नगर निगम उदयपुर के वाडाँ में वृद्धि हो सकती है तथा वार्डों की सीमाएं भी परिवर्तित होने की संभावना है। अत: उक्त परिस्थित में नगर निगम उदयपुर के वार्ड संख्या 17 के उपचुनाव माह जून, 2024 को स्थगित करने का निवेदन किया है। अत: प्रकरण में निर्देशानुसार नगर निगम उदपुर वार्ड संख्या 17 के उपचुनाव माह जून, 2024 को आगामी आदेशों तक स्थगित किया जाता है। साथ ही निर्देश प्रदान किए है कि नगर निगम उदपुर के सदस्य के रिक्त पद हेतु 14.06.2024 को जारी की गई लोकसूचना को तत्काल प्रभाव से प्रत्याहरित (ॅपजीकतूं) कर, आयोग को सूचित करे। लोक सूचना जारी होने के पश्चात नगरनिगम उदयपुर के सदस्य के रिक्त पद हेतु कोई नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुआ हो तो उसे सुरक्षित अभिरक्षा में रखा जाए।

Exit mobile version