Advertisements
24 न्यूज अपडेट. आसपुर। आसपुर थाना क्षेत्र के उस्मानिया में एक युवक ने अपने घर के ऊपर बने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की एक माह बाद शादी होनी थी। जानकारी के अनुसार उस्मानिया निवासी अशोक कुमार पंचाल (27) पुत्र अंबालाल पंचाल सुबह 8 बजे अपने कमरे में गया। कुछ देर तक नीचे नहीं आने पर उसका भाई ऊपर गया तो देखा की उसका भाई फंदे से लटका हुआ था। उसने तुरंत आसपास के लोगो को बुलाया। लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि अशोक की अप्रैल माह में शादी होनी थी। अशोक किराना दुकान चलाता था। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। अंबालाल पंचाल के तीन बेटे है। जिसमें से एक पुत्र की कुवैत में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वही सबसे छोटे अशोक ने आत्महत्या कर ली।

