कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश भर के 500 ब्लॉक पर चलाए जा रहे आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम में निम्बाहेड़ा ब्लॉक को राजस्थान में प्रथम स्थान तथा देश भर में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने ब्लॉक स्तरीय समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों व क्षेत्रवासियों को बधाई दी है।उल्लेखनीय है कि 7 जनवरी 2023 को दिल्ली में मुख्य सचिवों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत में आशांवित ब्लॉक कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की थी। इसके अंतर्गत नीति आयोग द्वारा भारत में 500 आशांवित ब्लॉक का चयन सामाजिक एवं आर्थिक सुधार करने हेतु किया। जिसमें नीति आयोग द्वारा कुल 40 संकेतको में सुधार हेतु यह अभियान प्रारंभ किया, जिसमे स्वास्थ, पोषण, कृषि, शिक्षा एवं सामाजिक विकास समिलित है। यह कार्यक्रम भारत के दूरस्थ और कम विकसित ब्लॉकों में नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता और सेवा वितरण को बढ़ाने के लिए शासन में सुधार पर केंद्रित है।संकेतको में प्रगती के आधार पर नीति आयोग द्वारा हाल ही जारी की गई आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम डेल्टा रैंकिंग में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के ब्लॉक निम्बाहेड़ा ने अपने प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार करते हुए 500 चयनित ब्लॉक में से राजस्थान में प्रथम व भारत में द्वितीय रैंक प्राप्त की है। ज़िला कलेक्टर आलोक रंजन, उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली, विकास अधिकारी एवं आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के नोडल अधिकारी विशाल सिपा सहित ब्लॉक स्तरीय टीम व ब्लॉक स्तर पर समस्त विभागों के बेहतर समन्वय व सतत प्रयास से निम्बाहेड़ा ब्लॉक ज़िला चितौड़गढ़ को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।नोडल अधिकारी सिपा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम में निम्बाहेड़ा ब्लॉक इससे पूर्व राजस्थान में निम्बाहेड़ा ब्लॉक पहले 17 वें तथा बाद में 5 वें स्थान पर था, वहीं भारत में ब्लॉक पहले 226 वें तथा बाद में 124 वें स्थान पर था। इस बार निम्बाहेड़ा ब्लॉक ने लगातार अपनी रैंक में सुधार करते हुए इस बार निम्बाहेड़ा ब्लॉक ने यह उपलब्धि हासिल की है।निम्बाहेड़ा ब्लॉक की इस उपलब्धि पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, उप प्रधान जगदीश चंद्र आंजना, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री एवं जिप सदस्य गब्बर सिंह अहीर, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़ सहित पंचायत समिति सदस्यों, सरपंचों एवं भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने सभी को बधाई दी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निम्बाहेडा सदर थाना पुलिस की अवैध मादक पदार्था के खिलाफ बडी कार्यवाही, 510 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा सहित कंटेनर जब्त, चालक गिरफ्तार श्री खाटू श्याम जी भजन संध्या से पूर्व निकले जुलूस का किया स्वागत