24 न्यूज अपडेट. जयपुर। प्रतापगढ़ की सुशीला मीणा को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन आरसीए ने गोद ले लिया है। 12 साल की सुशीला की पढ़ाई से लेकर उसके रहने, खाने और क्रिकेट ट्रेनिंग का खर्च आरसीए उठाएगा। रविवार को जयपुर में खेल मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़ की मौजूदगी में सम्मान समारोह हुआ जिसमें आरसीए ने सुशीला को गोद लेने की घोषणा की गई। आरसीए एकेडमी में खेल मंत्री और जहीर खान जैसे एक्शन से बॉलिंग करने वाली सुशीला ने नेट प्रैक्टिस की तथा इस दौरान सुशीला ने खेल मंत्री को क्लीन बोल्ड कर दिया। सुशीला ने कहा कि वह पिछले 3 साल से क्रिकेट खेल रही है। अब वह और अच्छी ट्रेनिंग हासिल कर भारतीय टीम में शामिल होना चाहती है, यही लक्ष्य है। सुशीला को गोद लेने के दौरान राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के साथ मंत्री हेमंत मीणा, जोगाराम पटेल, त्ब्। एडहॉक कमेटी के कन्वीनर जयदीप बिहाणी समेत जिला क्रिकेट संघों के पदाधिकारी मौजूद रहे। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में कई प्रतिभाएं हैं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए अब त्ब्। और खेल विभाग प्रॉपर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा। इसकी शुरुआत सुशीला मीणा से हो रही है। सुशीला को क्रिकेट की ट्रेनिंग दी जाएगी। अच्छी एजुकेशन भी दी जाएगी। खेल मंत्री ने जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों को अपने जिलों में खेल प्रतिभाओं को तराशने के आदेश दिए। उन्होंने कहा- आने वाले समय में दुनिया का सबसे तेज गेंदबाज राजस्थान से होना चाहिए। न सिर्फ क्रिकेट बल्कि सभी खेलों में राजस्थान के खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करें। इस सोच को लेकर राजस्थान की सरकार काम कर रही है। जहीर खान ने इसका जवाब दिया- ’आप बिल्कुल सही कह रहे हैं। मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं। उसका एक्शन बहुत सहज और प्रभावशाली है। वे पहले से ही बहुत आशाजनक दिख रही हैं।’ सुशीला के पिता रतनलाल और मां शांति बाई मीणा मजदूरी व खेती करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सुशीला माता-पिता और दादा के साथ बांस की झोपड़ी में रहती है। सुशीला पढ़ाई के साथ हर रोज 2 घंटे क्रिकेट खेलती है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.