अजमेर में जयपुर से पहुंची टीम, पूर्व सीएस निरंजन आर्य की हैं पत्नी
24 न्यूज अपडेट
desk24newsupdate@gmail.com
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग आरीपएससी की मेंबर डॉ. संगीता आर्य के अजमेर स्थित सरकारी आवास पर शाम 4 बजे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर की टीम ने सर्च शुरू की है। एडिशनल एसपी सुरेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में यह कार्रवाई की जा रही है। संगीता के पति निरंजन आर्य रिटायर्ड आईएएस अफसर हैं। वे मुख्य सचिव रहे हैं। जब अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे, तब निरंजन आर्य उनके सलाहकार थे। संगीता आर्य की नियुक्ति पिछली गहलोत सरकार के कार्यकाल में हुई थी। संगीता ने 14 अक्टूबर 2020 को मेंबर के रूप में पदभार ग्रहण किया था। यही नहीं, संगीता आर्य 2013 में सोजत विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, वह भाजपा प्रत्याशी संजना आगरी से चुनाव हार गई थीं। जयपुर से आई टीम ने संगीता आर्य के अजमेर स्थित घर पर सर्च अभियान शुरू किया। आज वेटरनरी ऑफिसर और जूनियर लीगल ऑफिसर के इंटरव्यू चल रहे हैं। संगीता आर्य बोर्ड में शामिल हैं। वह लंच के दौरान सिविल लाइंस स्थित घर आई थीं। इसी बीच एसीबी, जयपुर की टीम भी उनके घर पहुंच गई। हालांकि अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि किस मामले में कार्रवाई कर रही है।

Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.