Site icon 24 News Update

आरएसएस के सतीश कुमार बोले – चार बच्चे पैदा करो, बड़ा परिवार सुखी परिवार

Advertisements

24 न्यूज अपडेट जयपुर। आरएसएस के प्रचारक और स्वदेशी जागरण मंच के सह संगठक प्रमुख सतीश कुमार ने आज बडी बात कह दी। उन्होंने कहा कि चार बच्चे पैदा कीजिए। पहले कहा जाता था कि छोटा परिवार सुखी परिवार लेकिन अब हम कहते हैं बड़ा परिवार सुखी परिवार। दो से तीन बच्चे घर में रहते अच्छे, देश को रखते अच्छे। इसलिए मैं यह नहीं कह रहा कि पांच छह हों, दो या तीन जरूर हों, 4 बच्चे हों तो अच्छा है। काफी सारी रिसर्च करने के बाद आपको जानकारी दे रहा हूं। हमने दो बड़े रिसर्च कर स्वदेशी संस्थान में जनसंख्या को लेकर किए हैं। दुनिया के एक-एक देश की स्टडी की है। उस देश की जीडीपी क्या थी, जहां युवा डाउन हुए। वहां की जीडीपी डाउन हुई या इसका कितना असर हुआ ये सब स्टडी हुई है। साल 2047 तक जवान जनसंख्या भारत को देनी है। बुजुर्गों का देश 2047 में नहीं चाहिए। घर में बच्चे भी हो, जवान भी हो, बुजुर्ग भी हो, वहीं अच्छा माना जाता है। 2047 में हमें गतिमान संख्या वाला भारत चाहिए। हम बूढ़ों का देश बनकर 2047 में नहीं जाना चाहते। अभी हम विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था है। अगले 2025 के मार्च में हम चौथी अर्थव्यवस्था हो जाएंगे। 2026 में हम तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था हो जाएंगे। तीसरी से दूसरी और पहले पर आने में टाइम लगेगा। 2047 में भारत नंबर वन अर्थव्यवस्था बनेगा और यह हमारे युवा बनाएंगे । युवा हमें हम आर्थिक दृष्टि से विश्व की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाएंगे।

Exit mobile version