24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा. काछोला तहसील क्षेत्र के थलकलां आयुष्मान आरोग्य मंदिर – उप स्वास्थ्य केंद्र थलकलां मे विश्व मधुमेह दिवस पर बीपी और शुगर जांच कर ग्रामीणों को मधुमेह रोग के बचाव उपचार एवम रोकथाम के बारे में जागरूक किया ! और 45 ओपीडी मरीजो का बीपी शुगर वजन चेक किया और आभा आईडी बनाई गई और पॉजिटिव मरीजो को बीपी पासपोर्ट कार्ड दिया ताकि माहवार फॉलो अप का रिकॉर्ड ऑनलाइन एनसीडी पोर्टल पर अपडेट किया जा सके ! आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ( सीएचओ) चांदमल रेगर ने स्क्रीनिंग कैम्प आयोजित कर थलकलां ग्रामवासियों का बीपी शुगर चेक किया !
विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूक करते हुए कहा कि मधुमेह रोग की उम्र घट रही है ,पहले मधुमेह 60 वर्ष के लोगो को होता था लेकिन अब 30 से 35 वर्ष के युवाओ को होने लगा है ,युवाओ का मधुमेह से पीड़ित होना चिंताजनक है क्यो ये रोग ताउम्र युवाओ को जकड़ता है इसलिए युवाओ को जागरूक करते हुए कहा कि युवा हर माह या हर वर्ष बीपी शुगर की जांच जरूर कराए ! मधुमेह युवाओ की बिगड़ी लाइफ स्टाइल,पैदल नही चलने,फ़ास्ट फ़ूड का सेवन करने और एनर्जी का उपयोग नही कर पाने के कारण युवाओ मे धीरे धीरे मधुमेह ज्यादा हो रहा है ,आनुवांशिक कारणों से बच्चों को भी मधुमेह का सामना करना पड़ता है और कभी कभी तो इंसुलिन लगाकर कर शुगर नियंत्रित की जाती है !
कार्यक्रम के दौरान एएनएम सुनीता मीणा, आशा सहयोगिनी चंदा पारीक,सत्यवती पराशर,चंद्र कांता शर्मा,गीता जाट मनोहर लाल वैष्णव,शायर कंवर,गजराज कंवर चंदा बैरवा,घिसी देवी,शायरी देवी,सोहनी देवी आदि ग्रामवासी मौजूद रहे!
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.