24 न्यूज अपडेट उदयपुर। नगर निगम द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने में एक और नई कवायद शुरू की है। निगम आयुक्त राम प्रकाश ने पहले तीन दिन शहर के सभी वार्डों में सफाई रखने को लेकर समझाइश शुरू की है और उसके बाद में सफाई व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू की जाएगी।नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि उदयपुर शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर नई कवायद शुरू की जा रही है। निगम क्षेत्र के वार्डों में सभी 10 सेक्टर प्रभारियों को ऐसे स्थान जहां पर आसपास के व्यापारियों और लोगों द्वारा कचरा सडक़ पर फेंका जाता है वहां जाकर कचरा सडक़ पर नहीं डालने हेतु समझाइश करने के निर्देश दिए हैं। सेक्टर प्रभारी क्षेत्र के सफाई कर्मियों के साथ जाकर सभी से अपील करेंगे इसके उपरांत भी यदि लोगों या व्यापारियों द्वारा सडक़ पर कचरा फेंका जाता है तो नगर निगम द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ शास्ती लगाकर पाबंद किया जाएगा। आयुक्त ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को बिगाडऩे वालों के साथ में किसी तरह से कोई भी समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। शहर को साफ रखने में निगम द्वारा कई तरह से सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। सभी वार्डों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहनों को नियत समय तक पहुंचाया जा रहा है, साथ ही जहां पर कचरा संग्रहण करने वाले वाहन नहीं पहुंच पाते हैं वहां पर सफाई कर्मियों द्वारा प्रत्येक घर से कचरा इक_ा किया जा रहा है। फिर भी रात्रि को कई व्यवसाइयों एवं शहर वासियों द्वारा अपने घर का कचरा सडक़ पर फेंक कर शहर की सुंदरता को धूमिल किया जा रहा है जो बर्दाश्त योग्य नहीं है। नगर निगम ऐसे लोगों से पहले तीन दिन तक समझौता वादी रवैया अपनाकर उन्हें ऐसा नहीं करने की अपील करेगा, इसके बाद में ऐसे कृत करने वालों के खिलाफ सख्ती करेगा।नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार से की जा चुकी है सोमवार से नगर निगम द्वारा सख्त कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। निगम द्वारा घरेलू कचरा या व्यावसायिक कचरा सडक़ पर डालने वालों के खिलाफ शास्ती काटने की कार्यवाही करेगा।आयुक्त स्वयं लेंगे समीक्षा बैठकनगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि प्रति सप्ताह शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक ली जाएगी जिसमें स्वास्थ्य शाखा के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी सम्मिलित किया जाएगा। उनके द्वारा सफाई व्यवस्था में किए गए सुधार के बारे में जानकारी ली जाएगी। यदि कर्मचारियों को किसी स्थान पर समस्या हो रही है तो उसकी जानकारी लेकर उस समस्या का समाधान भी तुरंत ही करवाया जाएगा।कुछ लोगों के कारण छवि हो रही धूमिलनगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि हालांकि उदयपुर की सफाई व्यवस्था स्तरीय है लेकिन रात्रि में कुछ शहर वासियों एवं व्यवसायिक रेस्टोरेंट संचालको द्वारा सडक़ पर जूठन फेंक दिया जाता है। इस जूठन को शहर के आवारा स्वानो द्वारा पूरी सडक़ पर फैला दिया जाता है। इस कचरे को हटाने के उपरांत भी सडक़ पर दोपहर तक बदबू रहती है एवं आसपास का वातावरण खराब रहता है। शहर में ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।नहीं बढ़ेगी लाइसेंस की अवधि।नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष रेस्टोरेंट एवं अन्य व्यवसाय करने वाले संचालकों को व्यवसाय करने की अनुज्ञा जारी की जाती है। अगली बार से अनुज्ञा अवधी उन व्यापारियों की ही बढ़ाई जाएगी जिसके पास में कचरा संग्रहण वाहनों में कचरा डालने की पर्ची मिलेगी। यदि किसी व्यापारी के पास नगर निगम डोर टू डोर संग्रहण करने वाले की कचरा पर्ची नहीं मिलेगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइसेंस की अवधि को नहीं बढ़ाया जाएगा।पहले दिन सहेलियों की बाड़ी पर किया जागृतनगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि सफाई को लेकर शहर वासियों के मध्य जाकर तीन दिवसीय जागरूकता अभियान शुक्रवार से प्रारंभ किया गया था जो रविवार तक चलेगा। अभियान की शुरुआत नगर निगम उपायुक्त दिनेश मंडोवरा द्वारा की गई। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र श्रीमाली सेक्टर ऑफिसर एवं सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने सहेलियों की बाड़ी क्षेत्र में घूम कर वहां व्यवसाय करने वालों को अपने आसपास कचरा नहीं फैलाने के साथ-साथ डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों में ही अपना कचरा निस्तारण करने की अपील की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पिछोला बोट्स में रेस्टोरेंट, स्पा और इवेंट सुविधाएं, ना विभाग को खबर, ना प्रशासन को पता, फिर किसकी खता?? पूर्व डीजीपी बंजारा एवं राज राजेश्वर ने किया नारायण सेवा संस्थान का अवलोकन