Site icon 24 News Update

आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर सेक्टर-11 उदयपुर के प्रागंण में परिण्डों का वितरण

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। गुरु सेवा संघ सेक्टर 11, उदयपुर द्वारा 20वी सदी के प्रथमाचार्य आचार्य 108 शान्तिसागरजी शताब्दी महोत्सव के अर्न्तगत कार्यक्रम जीव दया कार्यक्रम पक्षी जल परिण्डे वितरण का कार्याक्रम आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर सेक्टर-11 उदयपुर के प्रागंण में रखा गया । अध्यक्षता शहर विधायक मान ताराचंद जैन विशिष्ठ अतिथि उपमहापौर पारस सिंघवी , मुख्य अतिथि सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष मान् शान्तिलाल लाल जी वेलावत अतिथी पारस जी चित्तौड़ा, मान् जमनलाल जी हपावत एवं महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मान सुन्दरलाल जी डागरिया महिला मण्डल अध्य्क्ष आशा जी देवड़ा एवं गुरूसेवा संघ के सपरिवार के सानिघ्य में 750 परिण्डे वितरण किये गये । गुरूसेवा संघ के सभी सदस्य कैलाश चित्तौड़ा, पारस सिंघवी , अर्जुन कोडिया, हितेश रूपावत, संजय किकावत, चेतन किकावत, पंकज किकावत, अरविन्द जी भदावत , अरविन्द पचौ , राकेश भोरावत , हँसमुख डागरिया, कमलेश जैन, सुनिल चित्तौड़ा, सुनील जैन , पुनित कडवावत, पंकज जी रैयावत, गौरव मेहता, बाबुलाल शाह, राजेश किकावत, सुनिल हाथी, रजनीश जैन कमल संगावतआदि की उपस्थिति रही एवं संघ परिवार की सभी महिला सदस्यों एवं बच्चों ने भाग लेकर इस पुनित कार्य को सम्पन्न कराया । कार्यक्रम के अन्तर्गत धन्यवाद कैलाश जी चित्तौड़ा, द्वारा किया गया । मंच संचालन खुशबू जैन द्वारा किया गया । सभी अतिथ्यिं का स्वागत संघ के सभी सदस्यों द्वारा किया गया । कार्यक्रम के शुभारमभ में प्रथमेश आदिनाथ भगवान व शांति सागर महाराज के चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्जवलित आमंत्रित अतिथियों ने किया।

Exit mobile version