24न्यूज अपडेट. जयपुर। राजस्थान सरकार ने नए साल से पहले 27 आईएएस, 45 आईपीएस और 29 आईएफएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया है। कार्मिक विभाग ने अलग-अलग आदेश जारी किए। प्रमोशन के बाद भी अधिकारी मौजूदा पदों पर रहेंगे, और यह आदेश 1 जनवरी 2025 से लागू हो गए हैं।
एसीएस स्तर पर प्रमोशनः प्रवीण गुप्ता (पीडब्ल्यूडी प्रमुख सचिव) और भास्कर ए सावंत (पीएचईडी प्रमुख सचिव)सिद्धार्थ सिहागः जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव स्केल से सलेक्शन स्केल में प्रमोट होकर विशिष्ट सचिव बने। टीना डाबी और रिया डाबीः टीना डाबी को सीनियर स्केल से जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव स्केल और रिया डाबी को जूनियर स्केल से सीनियर स्केल में प्रमोशन मिला।
आईएएस प्रमोशन ाःसुपरटाइम से अबोव सुपरटाइम स्केल मेंः मंजू राजपाल, देवाशीष पृष्टि।सलेक्शन से सुपरटाइम स्केल मेंः कुमारपाल गौतम, विश्राम मीणा। जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव स्केल से सलेक्शन स्केल मेंः रुक्मिणी रियाड़, ओमप्रकाश कसेरा, हिमांशु गुप्ता, नमित मेहता। सीनियर स्केल से जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव स्केल मेंः टीना डाबी, अतहर आमिर, जसमीत सिंह संधू।
एडीजी स्तर पर प्रमोशनः लता मनोज कुमार, उमेश दत्ता और नवज्योति गोगोई।
आईजी स्तर पर प्रमोशनः डॉ. रवि, कैलाशचंद विश्नोई और सत्येंद्र कुमार।
डीआईजी स्तर पर प्रमोशनःआनंद शर्मा, गौरव यादवऔर भुवन भूषण यादव। जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव स्केल से सलेक्शन स्केल मेंःराशि डोगरा डूडीऔर ममता गुप्ता।
वन संरक्षकःसुगनाराम जाट और सोनल जोरिहार।
जूनियर से सीनियर स्केल मेंःराहुल झांझडियाऔर कुमार शुभम।
सिद्धार्थ सिहाग और उनकी पत्नी को एक साथ प्रमोशन
बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी और उनकी बहन रिया डाबी को एक साथ प्रमोशन मिला है। टीना डाबी 2016 बैच की और रिया डाबी 2021 बैच की आईएएस है। टीना डाबी को सीनियर स्केल से जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव स्केल में और रिया को जूनियर स्केल से सीनियर स्केल में प्रमोशन मिला है। सिद्धार्थ सिहाग और उनकी पत्नी रुक्मिणी रियाड़ को भी साथ साथ प्रमोशन मिला है। दोनों 2012 बैच के आईएएस हैं। जसमीत सिंह संधू और उनकी पत्नी अर्तिका शुक्ला का भी प्रमोशन हुआ।
7 आईएएस जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव स्केल से सलेक्शन स्केल में प्रमोट : रुक्मिणी रियाड़, ओमप्रकाश कसेरा, सिद्धार्थ सिहाग, हिमांशु गुप्ता, नमित मेहता, टीकमचंद बोहरा, हरजीलाल अटल।
10 आईपीएस डीआईजी बने : आनंद शर्मा, गौरव यादव, भुवन भूषण यादव, प्रहलाद सिंह कृष्णियां, शरद चौधरी, राजन दुष्यंत, शंकर दत्त शर्मा, राम मूर्ति जोशी, अरशद अली, आलोक श्रीवास्तव।
13 आईपीएस जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव स्केल से सलेक्शन स्केल में प्रमोट : राशि डोगरा डूडी, ममता गुप्ता, पूजा अवाना, आदर्श सिद्धू, डॉ किरन कंग सिद्धू, जय यादव, अभिजीत सिंह, विनीत कुमार बंसल, श्याम सिंह, नारायण टोगस।
5 आईपीएस सीनियर स्केल से जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव स्केल में प्रमोट : हर्ष वर्धन अगरवाला, डॉ अमृता दुहन, राजेश कुमार मीणा, रिचा तोमर, दिगंत आनंद ।
8 आईपीएस को जूनियर से सीनियर स्केल में प्रमोशन : निश्चय प्रसाद एम, प्रशांत किरण, हेमंत कलाल, कंबले शरण गोपीनाथ,रोशन मीणा, बी आदित्य, अभिषेक अंडासु, मनीष कुमार।
29 आईएफस को पदोन्नति, सीएम की प्रिंसिपल ओएसडी टीजे कविथा एपीसीसीएफ पे स्केल में पदोन्नत
12 आईएफएस जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव स्केल से सलेक्शन स्केल में प्रमोट : कविता सिंह,अजय चित्तौड़ा,एस.शरथ बाबू,अशोक कुमार,हरिकिशन सारस्वत,देवेन्द्र प्रताप जगावत,संजय प्रकाश भादू,रमेश कुमार मालपाणी,राजेन्द्र कुमार हुड्डा,महेन्द्र कुमार शर्मा,सुदर्शन शर्मा और मुकेश सैनी।
6 आईएफएस सीनियर स्केल से जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव स्केल में प्रमोट : विजय शंकर पांडे, श्रवण कुमार आर,वेंकदोथ चेतन कुमार,सुरेश कुमार आबूसरिया,वीरेन्द्र सिंह जोरा,जिग्नेश शर्मा।
आईएएस रिया डाबी का प्रमोशन, प्रवीण गुप्ता, भास्कर सावंत एसीएस बने; 27 आईएएस, 45 आईपीएस और 29 आईएफएस प्रमोट

Advertisements
