Site icon 24 News Update

अहमदाबाद-पालनपुर रेलखण्ड के मध्य ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावितरेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. मुम्बई मण्डल के पर अहमदाबाद-पालनपुर रेलखण्ड के मध्य पालनपुर व उमरदाषी स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 880 पर मरम्मत कार्य हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः-
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 19031, अहमदाबाद-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा दिनांक 18.03.25 को अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग महेसाना-पाटन-भीलडी-पालनपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा ऊंझा व सिद्धपुर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
  2. गाडी संख्या 19223, गांधीनगर कैपिटल-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 18.03.25 को गांधीनगर कैपिटल से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग महेसाना-पाटन-भीलडी- पालनपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा ऊंझा व सिद्धपुर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
  3. गाडी संख्या 19412, दौलतपुर चौक-साबरमती रेलसेवा दिनांक 17.03.25 को दौलतपुर चौक से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग पालनपुर-भीलडी-पाटन-महेसाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा सिद्धपुर व ऊंझा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
Exit mobile version