24 न्यूज अपडेट, नेशनल डेस्क। असम में करीब एक हफ्ते से बारिश हो रही है। सरकार के अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से 19 जिलों में करीब 4 लाख लोग प्रभावित हैं। इस साल बाढ़ और लैंडस्लाइड से मरने वालों का आंकड़ा 37 हो गया है। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सरकार ने 100 रिलीफ कैंप लगाए हैं। राहत सामग्री देने के लिए 125 सेंटर बनाए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, उदलगुरी जिले के खैराबारी इलाके में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। राज्य की कोपिली, बराक और कुशियारा जैसी कुछ प्रमुख नदियां खतरे के निशान से उपर बह रहीं हैं। अधिकारियों ने बताया कि 19 जिलों … बालाजी, बक्सा, बारपेटा, बिस्वनाथ, कछार, दरांग, गोलपाड़ा, हैलाकांडी, होजाई, कामरूप, करीमगंज, कोकराझार, लखीमपुर, नागांव, नलबाड़ी, सोनितपुर, दक्षिण सलमारा, तामुलपुर और उदलगुरी में चार लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
असम में बाढ़ के हालात विकट, 100 रिलीफ कैंप बनाए, करीब 4 लाख लोग प्रभावित, हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं

Advertisements
