Site icon 24 News Update

अवैध ड्रग्स के विरूद्ध बडी कार्यवाही, क्विड कार में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की 200 शीशियां परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

Advertisements





पुलिस थाना प्रताप नगर

थाना प्रतापनगरः- जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशानुसार जिले में अवैध ड्रग्स व मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व श्री छगन राजपुरोहित वृताधिकारी, वृत नगर पूर्व के सुपरविजन में श्री भरत योगी थानाधिकारी प्रतापनगर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कानपुर एरिया में नाकाबन्दी के दौरान मोहन लाल डांगी के कब्जे से क्विड कार मय प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की 200 शीशियां जब्त की जाकर आरोपी मोहनलाल डांगी को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अवैध प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप व उसके खरीद फरोख्त के संबध में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

गिरफतार आरोपी मोहन लाल पिता पेमा डांगी उम्र 41 वर्ष निवासी दरोली पारियान डबोक, जिला उदयपुर।

टीम प्रभारी व सदस्यः-

01. श्री भरत योगी थानाधिकारी प्रतापनगर।

02. श्री देवेन्द्र देवल प्रभारी डीएसटी।

03. श्री विश्वेन्द्र सिंह हैड कानि.।

04. श्री गणेश सिंह हैड कानि. डीएसटी।

05. श्री राजुराम कानि.।

06. श्री कमलेश कुमार कानि.।

07. श्री सीताराम कानि. डीएसटी।

08. श्री रामनिवास कानि. डीएसटी।

Exit mobile version