24 न्यूज अपडेट
desk24newsupdate@gmail.com
नई दिल्ली: राऊज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में गुरुवार को पेश किया गया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने केजरीवाल की रिमांड को एक अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया। एक अप्रैल को 11।30 बजे कोर्ट में सुनवाई की जाएगी। सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईडी के दवाब में गवाहों के बयान बदले गए हैं। उन्होंने कहा कि यह केस दो सालों से तल रहा है, लेकिन किसी कोर्ट ने मुझे मुजरिम नहीं माना। ईडी की मंशा मुझे गिरफ्तार करने की ही थी। उन्होंने कोर्ट में मनीष सिसोदिया का भी जिक्र किया। ईडी ने रखी ये बात: इससे पहले सुनवाई के दौरान ईडी की तरफ से केजरीवाल की एक हफ्ते की रिमांड मांगी गई थी, जिसपर कोर्ट ने रिमांड मांगे जाने का आधार पूछा। इसपर ईडी की तरफ से पेश एएसजी एसवी राजू ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद के बयान और जुटाए गए सबूतों के आधार पर रिमांड की जरूरत है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सीधे जवाब नहीं दे रहे। जो भी डिजिटल डेटा मिला है, उसकी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी कहा गया कि अरविंद केजरीवाल का कई लोगों से आमना-सामना कराया जाना है। ईडी का मकसद ‘आप’ को क्रश करना: इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे मामले में मेरा नाम सिर्फ चार जगह आता है। मेरे घर में कई सारे एमएलए और मंत्री आते रहते हैं, वो वहां बैठकर आपस में क्या खुसर फुसर करते हैं इन सब चीजों की मुझे जानकारी नहीं होती। एमएलए और मंत्री आपस में किन कागजों का लेन देन करते हैं, इसकी भी मुझे जानकारी नहीं होती। क्या सिर्फ चार लोगों के बयान एक सिटिंग चीफ मिनिस्टर को गिरफ्तार करने के लिए काफी हैं? 162 विटनेस को जिक्र कर इन सारी कागजों को मिलाकर, मुझे क्यों गिरफ्तार किया गया? ईडी का मकसद आम आदमी पार्टी को क्रश करना है। जांच में करेंगे सहयोग: सुनवाई के दौरान केजरीवाल की तरफ से एडवोकेट रमेश गुप्ता ने तीखी बहस की और रिमांड के लिए ईडी के सभी आधार को गलत बताया। इसके बाद उनके परिवार को मुलाकात के लिए कटघरे में ही बुलाया गया। इसके बाद मंत्री राजकुमार आनंद, प्रवक्ता रीना गुप्ता आतिशी, गोपाल राय और सौरभ भारद्वाज भी केजरीवाल से मुलाकात करने गए, जिसके बाद उन्होंने कटघरे से ही पार्टी के अन्य विधायकों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। सुनीता केजरीवाल ने कोर्ट रूम से निकलते हुए कहा सीएम की तबियत ठीक नहीं है और उनका शुगर लेवल डाउन है। उनको परेशान किया जा रहा है। इसका जनता जवाब देगी। वहीं रमेश गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आज कोर्ट के सामने माना कि वह हिरासत में रहने के लिए तैयार हैं और वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे। सुनवाई के दौरान केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, अपने बेटे व बेटी के साथ कोर्ट रूम में उपस्थित रहीं। दीपक सिंघला के साथ की जा सकती है पूछताछ: जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीमें अरविंद केजरीवाल और AAP के गोवा प्रभारी दीपक सिंघला को आमने सामने बैठाकर पूछताछ करना चाहती हैं। इससे पहले सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि 28 मार्च को अरविंद केजरीवाल कोर्ट के समक्ष कई अहम सबूत रख सकते हैं और वे देश को इसका एक-एक सच बताएंगे। साथ ही केस से जुड़ा पैसा किसके पास गया, इसके खुलासे की भी बात कही थी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading