Site icon 24 News Update

अरनिया जोशी में आयोजित गरबा में विधायक कृपलानी ने किया पारंपरिक गैर नृत्यअरनिया जोशी में आयोजित गरबा में विधायक कृपलानी ने किया पारंपरिक गैर नृत्य

Advertisements

निम्बाहेड़ा।
ग्राम पंचायत अरनिया जोशी में पारंपरिक गैर नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ग्यारह दिवसीय कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पंस प्रधान बगदीराम धाकड़, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री गब्बर सिंह अहीर एवं नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार के विशिष्ट आतिथ्य में स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर ग्रामीणों की मांग पर विधायक कृपलानी ने असावरा माता मंदिर प्रांगण में खुले बरामदे की घोषणा की। ग्रामवासियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कृपलानी एवं समस्त अतिथियों ने ग्रामीणों के साथ गैर नृत्य कर संस्कृति को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।
उल्लेखनीय है कि गांव अरनियाँ जोशी में विगत 25 वर्षो से क्षेत्रीय स्तर पर मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार 13 अक्टूबर को रावण दहन किया जाएगा, जिसमे ग्राम पंचायत अरनिया जोशी, उंखलिया, मांगरोल, टाई, बडोलीघाटा के ग्रामीण सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।

Exit mobile version