24 न्यूज अपडेट. नेशनल डेस्क। लोकप्रिय तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को आज शाम तक आखिरकार राहत मिल ही गई। फिल्म ’पुष्पा 2ः द राइज’ के प्रीमियर के दौरान महिला की मौत के मामले में हैदराबाद पुलिस ने आज उनको सुबह गिरफ्तार किया। अभिनेता को कड़ी सुरक्षा के बीच उनके घर से हिरासत में लिया गया और फिर पुलिस की गाड़ी में चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने ले जाया गया। टापको बता दें कि हैदाबाद में एक थिएटर में ’पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान एक महिला की मौत के मामले में गिरफ्तारी के बाद अल्लू अर्जुन को निचली अदालत ने 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया था व उसके बाद हाईकोर्ट से उम्मीद थी जो पूरी हुई। अभिनेता को कड़ी सुरक्षा के बीच उनके घर से हिरासत में लिया गया और पुलिस वाहन में चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने ले जाया गया। 4 दिसंबर की रात को बड़ी संख्या में प्रशंसक अभिनेता की एक झलक पाने के लिए संध्या थिएटर में उमड़ पड़े थे। उसी दौरान भगदड़ मचने से 35 वर्षीय महिला रेवती की मौत हो गई थी और उसका 8 वर्षीय बेटा घायल हो गया था। हैदराबाद पुलिस ने महिला के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर मैनेजर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 और 118 (1) के तहत चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। अल्लू अर्जुन ने 11 दिसंबर को तेलंगाना हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर महिला की मौत के संबंध में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने का अनुरोध किया था। अल्लू अर्जुन ने पिछले सप्ताह मृतका के परिवार को 25 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। साथ ही शोक संतप्त परिवार को आश्वासन भी दिया था कि वे इस दुख की घड़ी में अकेले नहीं हैं और वह व्यक्तिगत रूप से परिवार से मुलाकात करेंगे। इससे पहले, पुलिस ने अल्लू अर्जुन की फिल्म के ’प्रीमियर शो’ के दौरान भीड़ में धक्की-मुक्की और दम घुटने की वजह से महिला की मौत को लेकर दर्ज मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लोगों में थिएटर के मालिकों में से एक व्यक्ति, वरिष्ठ मैनेजर और निचली बालकनी का प्रभारी शामिल है।ऐसे हो गया था हादसापुलिस के अनुसार, फिल्म और फिल्म के मुख्य कलाकारों को देखने के लिए थिएटर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। हालांकि, थिएटर मैनेजर या कलाकारों की टीम की ओर से इस बात की कोई सूचना नहीं दी गई थी कि वे थिएटर में आएंगे। पुलिस की एक विज्ञप्ति में कहा गया था, “थिएटर मैनेजमेंट ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा के संबंध में कोई अतिरिक्त प्रावधान नहीं किया था और न ही अभिनेताओं की टीम के लिए कोई अलग प्रवेश या निकास की व्यवस्था थी, हालांकि थिएटर प्रबंधन को उनके आने की सूचना थी।“ अल्लू अर्जुन चार दिसंबर की रात करीब साढ़े 9 बजे अपने निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ थिएटर में आए और वहां एकत्र लोगों ने उनके साथ थिएटर में प्रवेश करने की कोशिश की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अल्लू अर्जुन 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, पीड़ित केस वापस लेने तैयार -1.3 पर पहुंचा पारा फतेहपुर में, उदयपुर 3.4 पर, 6 जिलों में येलो अलर्ट; कल से मिल सकती है राहत