Site icon 24 News Update

अब्दुल कादिर व टीम की सतरंगी पंतगों ने मोह लिया मन

Advertisements

उदयपुर। फतहसागर झील के किनारे आज आसमान में सतरंगी पतंगों ने मन मोह लिया। एकादशी के मौके पर सोमवार शाम 4 बजे से राजीव गांधी पार्क के सामने फतहसागर के सूखे पेटे में लेकसिटी काइट टीम के पतंगबाज अब्दुल कादिर अपनी टीम के साथ विशेष पतंगें लेकर पहुंचे व अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कादिर ने बताया कि इस बार वह टी 20 क्रिकेट वल्र्ड कप में टीम इंडिया की जीत के समर्थन वाली विशेष पतंग उड़ाएंगे। इसके साथ ही ट्रेन वाली 500 पतंगें व 100 पतंगें रेड कलर के साथ विशेष पतंगों, दिलनुमा आई लव उदयपुर, कोबरा, पैराशूट, लिफटर, आक्टोपस, टाइगर, बाक्सनुमा, गोल चकरी पतंगों का प्रदर्शन किया जाएगा।

Exit mobile version