24 न्यूज अपडेट स्टेट डेस्क। आजकल प्रशासनिक मिलीभगत के बहुत सारे मामले सामने आ रहे हैं जिसमें जान बूझकर पब्लिक सेंटिमेंट की अनदेखी की जा रही है। दौसा कलेक्ट्रेट में बड़ावली गांव के लागों ने दंडवत करते हुए प्रवेश किया तो खबर सुर्खियां बन गईं। प्रशासन की पोल खुल गई। अनूठे अंदाज को देख पुलिस सकते में आ गई। जहां कलेक्टर की कार तक कनक दंडवत लगाने के बाद पुलिसकर्मी ग्रामीणों को फिर से बाहर ले आए। 5 लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई। सबडावली गांव के लोगों का कहना है कि कलेक्टर व एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों को कई बार अतिक्रमण की शिकायत की पर कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय प्रशासन पर अतिक्रमियों से मिलीभगत है। खसरा नंबर 407 की जमीन पर गांव के लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया। शिकायत बसवा एसडीएम व तहसीलदार दी गई, रात्रि चौपाल में भी कलेक्टर को शिकायत दी। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई और 6 माह बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। स्थानीय प्रशासन से अतिक्रमियों की मिलीभगत है। पटवारी द्वारा रिपोर्ट पेश की गई कि अतिक्रमण करने वाले लोगों के पास रहने की कोई जगह नहीं है, जबकि उनके पास आबादी भूमि में दो मंजिला मकान तथा बांदीकुई और अलवर में प्लॉट, साथ ही पिता के नाम करीब 14 बीघा कृषि भूमि सबड़ावली गांव में स्थित है। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत के चलते कार्रवाई नहीं हो रही।
अतिक्रमण नहीं हटाए तो कलेक्ट्रेट में लगाई दंडवत, प्रशासन पर अतिक्रमियों से मिलीभगत के आरोप

Advertisements
