Advertisements
24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा. शाहपुरा जिलें के अटल भू जल योजना के अन्तर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा के तत्वाधान में ब्लॉक स्तरीय जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 200 छात्रों ने भाग लिया। रैली को झंडा दिखाकर स्थानीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार मीणा ने आरंभ किया कियाl रैली को शहर के मुख्य मार्गो से निकल गया, जिसमें छात्रों द्वारा भूजल बचाने हेतु नारे लगाए गए एवं लोगों को जल के प्रति जागरूक किया गयाl रेली के में स्थानीय विद्यालय के श्री दुर्गेश कुमार सेन, आरिफ खान ने छात्रों में अनुशासन बनाए रखा l इस दौरान डीपीएमयू भूजल विभाग, भीलवाड़ा से कृषि विशेषज्ञ राधेश्याम कुमावत, आईसीसी विशेषज्ञ फारुख मोहम्मद रंगरेज, भोजराज सिंह चुंडावत आदि उपस्थित रहे l

