24 न्यूज अपडेट. नई दिल्ली। इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 2 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले यह तारीख 27 जनवरी थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित में से कोई एक योग्यताएं होनी चाहिए:
12वीं पास:
गणित, भौतिकी और अंग्रेजी में न्यूनतम 50% अंक।
इंजीनियरिंग डिप्लोमा:
3 वर्षीय डिप्लोमा (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी, आईटी) में न्यूनतम 50% अंक।
वोकेशनल कोर्स:
फिजिक्स और मैथ्स के साथ 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स जिसमें कुल 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक हों।
मेडिकल क्वालिफिकेशन (लंबाई)
पुरुष: 152 सेमी
महिला: 152 सेमी
उत्तराखंड की महिलाएं: 147 सेमी
लक्षद्वीप: 150 सेमी
आयु सीमा:
17.5 से 21 वर्ष
जन्मतिथि 1 जनवरी 2005 से 1 जनवरी 2008 के बीच होनी चाहिए।
आयु में छूट इंडियन एयरफोर्स के नियमानुसार दी जाएगी।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.