कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की स्थानीय महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष नवीन परिवार ने बताया कि नगर इकाई की नवीन घोषणा सीताराम केसरी विभाग संगठन मंत्री {चित्तौड़गढ़ बाँसवाड़ा} द्वारा की गई। नगर इकाई में नवीन दायित्वों की घोषणा की गई, जिसमें नगर मंत्री पद पर प्रजल मारवाड़ी, नगर सह मंत्री- अंजलि कुमावत, कनीषा चोपड़ा, यशस्वी शर्मा, मान्यता गुसर, परी गोडाल और विवेक खटिक को दायित्व सौंपे गए। इसी प्रकार एसएफडी संयोजक उमेश साहू, सह संयोजक गौरव साहू, एसएफएस संयोजक निखिल भाम्भी, सह संयोजक सचिन बुनकर, कला मंच प्रमुख ख़ुशी साहू, सह प्रमुख काजल मेघवाल, खेल प्रमुख मनीष कुमावत, सह प्रमुख निखिल खटिक, कार्यक्रम संयोजक अनुभव बोड़ाना, तुषार सिंघवी, राहुल कुमावत, आदित्य जैन को दायित्व सौंपा गया। नव दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने पूरी लगन से कार्य करने का संकल्प लिया।

