राजस्थान से कामिनी गुर्जर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाया
24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर, 8 फरवरी। गुर्जर समाज के स्वाभिमान और संगठन की मजबूती की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक पाटिल की अनुशंसा से अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी, महिला टीम एवं युवा टीम की घोषणा की गई है।
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैसला ने बताया कि कार्यकारिणी में राजस्थान से उदयपुर की कामिनी गुर्जर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि यह टीम समाज के उत्थान, युवाओं के सशक्तिकरण और महिलाओं की भागीदारी को और अधिक मजबूत करने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहेगी।
इस नई कार्यकारिणी से पूरे समाज को नई ऊर्जा और मार्गदर्शन मिलेगा। हमें विश्वास है कि यह टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाज के विकास के लिए कार्य करेगी।
उन्होंने बताया कि हमारी प्राथमिकताएँ

युवा सशक्तिकरण – शिक्षा, रोजगार और नेतृत्व विकास को बढ़ावा देना।

महिला उत्थान – महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त करना।

संगठन विस्तार – हर जिले और राज्य में गुर्जर समाज को संगठित कर मजबूती प्रदान करना।

संस्कृति और इतिहास संरक्षण – समाज के गौरवशाली इतिहास और परंपराओं को सहेजना।

सामाजिक न्याय और अधिकार – गुर्जर समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्य करना।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.