24 न्यूज़ अपडेट भीलवाडा,आसींद अंबेडकर विचार मंच के नेतृत्व में मंच के कार्यकर्ताओं की मीटिंग आसींद रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने अंबेडकर कार्यालय में संपन्न हुई, आने वाली 21 तारीख को एससी एसटी संगठनों के माध्यम से संपूर्ण भारत बंद का आह्वान सुप्रीम कोर्ट के अनुसूचित जाति जनजाति के आरक्षण के वर्गीकरण को लेकर दिए गए फैसले के विरोध में भारत बंद को लेकेर आसींद बंद का आह्वान किया हैं,मीटिंग में संगठन के माध्यम से कुछ प्रमुख मांगों को लेकर भारत बंद के आह्वान को समर्थन देते हुए आसींद बंद की घोषणा की जिसमें प्रमुख मांगों में SC ST के आरक्षण को वर्गीकरण कर संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ करने के विरोध में और निरंतर अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़ों और किसानों, अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों का निरंतर सुनियोजीत तरीको से हनन करने के विरोध में और आसींद में अंबेडकर स्टैच्यू की नगरपालिका आसींद से प्रमीशन नहीं देने संविधान निर्माता बाबा साहब के प्रति असहमति जताने व प्रयत्न करने के सम्बंध में।
ओबीसी वर्ग के जातिगत जनगणना नही करके देश की 60% आबादी को अधिकार विहीन बनाएं रखने और लोकतंत्र को EVM के माध्यम से वोट के अधिकारों को शून्य करके जनता पर सरकार के फैसले थोपने के विरोध में एवं न्यायपालिका में कोलेजियम प्रणाली को हटवाने के यूपीएससी की तर्ज पर न्यायधिसो का चयन सिविल एग्जाम के माध्यम से करके चुनने के संबध में भारत बंद का आह्वान किया है और उक्त मांगो को लेके राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा जायेगा और वाहन रैली आसींद नगर के अलग-अलग क्षेत्र चुंगी नाका ,पंचायत समिति, में अंबेडकर सर्किल , PWD चौराहा, सवाई भोज सर्किल पर प्रदर्शन कर के विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। इस मीटिंग में भीम सैना, भीम आर्मी, समस्त एससी एसटी समाज के सामाजिक संगठन के पदाधिकारीयों ने अपनी सहमति जताकर 21 अगस्त को आसींद बंद का आह्वान किया एवं व्यापार मंडल के सभी दुकानदार भाइयों से भी अपील की 21 अगस्त को आसींद बंद में अपना सहयोग देने का। इस कार्यक्रम में अंबेडकर युवा मंच आसींद अध्यक्ष गजेंद्र कुमार पहाड़िया, अरविंद मेघवंशी ,दुर्गेश रेगर, विनोद खटीक ,गौतम जीनगर ,मुकेश कुमार रेगर ,लक्ष्मण रेगर ,राधेश्याम ऐरवाल ,नितेश रेगर, अशोक कुमार बेरवा,ओम प्रकाश सुयल, गोविंद रेगर, कैलाश रेगर बाजुंदा, मनीष ढोली राकेश , मनोज खटीक एवं समस्त बहुजन समाज के कार्यकर्ता मौजूद रहे


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading