24 News Update डूंगरपुर, 30 जून। ग्राम पंचायत रामसौर (पंचायत समिति गलियाकोट) में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल शिविर में विधायक सागवाड़ा शंकर लाल डेचा ने 18 लाभार्थियों को बापी पट्टे देकर उन्हें मालिकाना हक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि ये शिविर ग्रामीण वंचितों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं और सरकार की मंशा है कि सभी योजनाओं का लाभ पात्रों को गांव में ही मिले। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डेचा ने जल जीवन मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि व कृषि एवं पेयजल से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी अशोक रणोली एवं देवीलाल मंचासीन रहे। रणोली ने केंद्र व राज्य की आवास, स्वच्छता व स्वामित्व योजनाओं का समय पर लाभ दिलाने की अपील की। विधायक डेचा, तहसीलदार दिनेश डोडीयार, विकास अधिकारी रामनारायण कुमावत, एवीओ हितेंद्र भावसार, बीसीएमओ डॉ. नितेश पाटीदार, ग्राम विकास अधिकारी सुमित सुथार, रामसौर प्रशासक ज्योति बामनिया, कमलाशंकर मसार, कैलाश चंद्र फ लत सहित कई अधिकारियों ने शिविर निरीक्षण किया। धनेश्वर डेंडोर, धनराज रोत, सोमा पारगी, बीरबल, द्वारका प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत ग्राम पंचायत भवन परिसर में अशोक का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 1 जुलाई को जिले की 25 से अधिक ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation तहसीलदार पर हमला व लूट के प्रयास में 5 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग डिटेन डूंगरपुर में झमाझम बारिश से नदी-एनिकट ओवरफ्लो, गणेशपुर और आसपुर में सर्वाधिक डेढ़ इंच वर्षा, सोम कमला में आया पानी