24 न्यूज अपडेट. जयपुर। गलता पीठ की सेवा पूजा में लगे पुजारी और कर्मचारी आज धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि प्रशासन ने चार महीने से उनका वेतन नहीं दे रहा हैं। कोर्ट की ओर से नियुक्त प्रशासक वेतन मांगने पर झूठे आश्वासन देकर मजाक और अपमान करते हैं। अज्ञात व्यक्तियों की ओर से नकद का लालच देने का भी आरोप लगाया है। पुजारी सत्य नारायण ने मीडिया से कहा कि – गलता पीठ में हम करीब 60 कर्मचारी नियुक्त हैं। हम कई सालों से इस पीठ के विभिन्न मंदिरों में सेवा पूजा करते आए हैं। पिछले कुछ समय से न्यायालय के आदेश के बाद यहां का प्रबंधन जबसे प्रशासन के पास गया है। हमें वेतन नहीं दिया गया। हमें जुलाई, अगस्त, सितम्बर और अक्टूबर 2024 (4 माह) का वेतन प्राप्त नहीं हुआ है। बार-बार नियुक्त प्रशासक से लिखित में प्रार्थना करने पर भी हमारी बात कोई नहीं सुनता। बल्कि यहां नियुक्त सरकारी कर्मचारी हमको झूठे आश्वासन देकर मजाक कर अपमान करते हैं। अज्ञात व्यक्तियों से नकद राशि दिलाकर हमें प्रभावित करना चाहते हैं। पिछले 4 महीने से हमारे परिवार के आवश्यक खर्च भी अनुदान लेकर चला रहे है। चार महीने में रक्षा बन्धन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, श्राद्ध पक्ष. नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन, भाई दूज इत्यादि त्यौहारों पर हम वेतन के अभाव में परिवार के साथ खुशी से पर्व नहीं मना पाए। पुजारियों ने बताया कि आज से एक महीने पहले भी उपवास करके सरकार तक बात पहुंचायी थी। उच्च अधिकारियों ने भी हमें शीघ्र वेतन देने का आश्वासन दिया था। उस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वासुदेव देवनानी कल से चार देशों की यात्रा पर, ऑस्ट्रेलिय, इण्डोनेशिया, सिंगापुर और जापान जाएंगे सिस्टम में भांग : दस्तावेज जांच कर दिए लाइसेंस, फिर से जांच हुई तो निकले गलत, 8 डॉक्टरों के लाइसेंस कर दिए सस्पेंड