24 न्यूज अपडेट, नेशनल डेस्क। अली खान पर हमले का आरोपी बांग्लादेश की नेशनल टीम में कुश्ती का खिलाड़ी रहा। बाद में एक पब में काम किया व चोरी करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने रविवार को शरीफुल इस्लाम को इस केस में गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बाद क्राइम ब्रांच को कहा ि कवह जिला और नेशनल लेवल पर कुश्ती खेलने से अच्छी खासी कद काठी और स्टेमना वाला था। ऐसे में वह सैफ अली खान पर भारी पड़ गया। वर्ली में पब में काम करते हुए चोरी में पकडा गया था। वह चार महीने पहले ही मुंबई आया है। पाइप के सहारे सैफ के अपार्टमेंट तक पहुंच गया था। शरीफुल 5 दिन की पुलिस रिमांड पर है। आठवीं मंजिल तक सीढ़ियों से आया था। उसके बाद पाइप के सहारे चार मंजिल चढ़ गया। बाथरूम की खिड़की मिलते ही वहां से फ्लैट में दाखिल हो गयां 15 जनवरी की रात करीब 2 बजे उसने सैफ पर हमला कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया। सैफ अभी अस्पताल में ही हैं। मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद भारत में अवैध रूप से आ गया व उसने नाम विजय दास रखा था।
सैफ पर हमला करने वाला निकाला आरोपी बांग्लादेश का नेशनल कुश्ती प्लेयर, पब में भी की थी चोरी

Advertisements
