24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के एसएफएबी बोर्ड के कर्मचारियों को आज बड़ी राहत वाला फरमान मिला। आंदोलनरत कर्मचारियों में इससे खुशी लहर छा गई। कर्मचारियों को राज्य सरकार ने एक साल के लिए याने कि दिसंबर 2025 तक के लिए नौकरी पर नियमानुसर रखने का निर्णय लिया है। बरसों से संविदा पर काम कर रहे व चक्की पिंसिंग के शिकार हुए कर्मचारियों को इससे बड़ी राहत मिली है। सुविवि में हाल ही में इसको लेकर कई बार बड़े आंदोलन हुए थे व कर्मचारियों को लगातार अंधेरे में रखा जा रहा था। अब आदेश का पत्र स्वःवित्तपोषित सलाहकार मंडल के तहत विभिन्न सेवा प्रदाताओं की सेवाएं लिये जाने के संबंध में आया है। सुविवि की ओर से भेजे गए पत्र कमांक 1249 दिनांक 26.12.2024 के क्रम में विश्वविद्यालय में प्रबंध मंडल द्वारा अनुमोदित स्वःवित्तपोषित सलाहकार मंडल बॉम के तहत विभिन्न सेवा प्रदाताओं की सेवाएं निर्धारित प्रक्रिया अपनाकर लिये जाने की स्वीकृति 01 वर्ष (दिनांक 01.01.2025 से 31.12. 2025) तक के लिए दी जाती है। इसका समस्त वित्तीय भार विश्वविद्यालय के अपने स्वयं के अर्जित आय स्त्रोतों से वहन किया जाएगा तथा उक्त के लिए राज्य सरकार के फंड का उपयोग नहीं किया जाएगा। यह सक्षम स्तर से अनुमोदित किया गया है। डॉ. हरिशंकर मेवाड़ा संयुक्त सचिव, उच्च शिक्षा की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। इस निर्णय से सुविवि में कर्मचारियों को पूरे साल के लिए राहत मिल गई है। मानसिक प्रताड़ना से राहत मिलेगी। नारायण सालवी ने बताया कि इस फैसले से एसएफएबी कर्मचारियों को राहत मिली। प्रशासन और राज्य सरकार का इसके लिए आभार। कुलपति व डीन लॉ कॉलेज डॉक्टर आनंद पालीवाल आदि के अथक प्रयासों से यह समाधान हो पाया है। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय कर्मचारी संगठन अध्यक्ष के नाते वे आभार जताते हैं। उन्होंने कहा कि इससे काफी राहत मिली है। स्थायीकरण की उनकी मांग जारी रहेगी।
सुविवि ब्रेकिंग : कर्मचारियों को एक साल के लिए ‘‘चक्की पिंसिंग’’ से राहत, आया यह सरकारी फरमान…छाई खुशी की लहर

Advertisements
