Advertisements
24 न्यूज अपडेट उदयपुर। सुंदर सिंह भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार 23 जून को प्रातः 11 बजे नगर निगम सभागार में व्याख्यान माला एवं विशेष जन सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में असम प्रांत के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मुख्य अतिथि होंगे। वहींं कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया होगी। कार्यक्रम के विषय स्थिति के रूप में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी उपस्थित रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी एवं विचार परिवार के 17 उन सदस्यों का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने जीवन पर्यंत संगठन समाज एवं राष्ट्र की विभिन्न क्षेत्रों में सेवा की।

