उदयपुर। आज राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) उदयपुर में आयोजित हुई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि शांतिपूर्वक परीक्षा आयोजन हेतु जिला प्रशासन द्वारा माकूल प्रबंध किए गए थे। शहर में परीक्षा हेतु 84 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जहां दोनों पारियों को मिलाकर 53 हजार 518 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, दोनों पारियों में कुल 49 हजार 305 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन का जो नाकारा रवैया सामने आया है। पूरे शहर में ना तो सुबह ना ही शाम की पारी की परीक्षा के बाद कोई यातायात व्यवस्था देखने को मिली। एग्जाम देने आते व वापस लौटते विद्यार्थियों की अवाजाही से पूरा शहर कई घंटोंं तक जाम में फंसा रहा लेकिन चौराहों पर चालान बनाने को तत्पर रहने वाली ट्रॉफिक पुलिस कहीं नहीं दिखाई दी। जिला प्रशासन का यह रवैया चिंताजनक है क्योंकि कल भी परीक्षा होने वाली है। ऐसा लग रहा है कि जिला प्रशासन ने बाहर से विद्यार्थियों और शहर के यातायात को अपने हाल पर छोड़ दिया। अभी शहर में हालात थोड़ी देर पहले तक ये थे कि वाहन आपस में लगभग भिड़ते हुए निकल रहे थे। जाम को खोलने वाला मौके पर कोई नहीं था। जबकि यही पुलिस जब कोई नेता सडक़ों पर निकलता है तो चौकस हो जाती है व पूरी सडक़ खाली करवा देती है। सायरन बजाता हुआ काफिला मिनटों में मंजिल पर पहुंच जाता है लेकिन जब यही बात उनको वोट देकर जिताने वाले आमजन की आती है तो  उसके लिए कोई चिंता नहीं है। बच्चों के एग्जाम के लिए कोई एडवाजरी नहीं जारी की गई है। सुबह व शाम को जहां पर बच्चों को जल्दी एग्जाम सेंटर पर जाना है या फिर वापस बसें पकडऩी है इसके लिए कोई सूचना तक नहीं है। ऐसे में आज बारिश में भीगते हुए कई छात्र शाम को एग्जाम के बाद बस स्टेण्ड पहुंचे तो झुंंझला कर रह गए। सुबह इन्हीं बच्चों को बैग व मोबाइल रखने के नाम पर लगभग हर एग्जाम सेंटर पर 10 रूपए लेकर लूटा गया।
बहरहाल, एडीएम ने बताया कि पहली पारी प्रात: 9 से 12 में कुल पंजीकृत 26 हजार 759 अभ्यर्थियों के मुकाबले 24 हजार 547 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 2 हजार 212 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, इस प्रकार पहली पारी में कुल 91.73 फीसदी उपस्थिति रही। इसी क्रम में दूसरी पारी सांय 3 से 6 बजे में 26 हजार 759 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिसमें 24 हजार 758 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 2 हजार 1 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दूसरी पारी में कुल 92.52 फ़ीसदी उपस्थिति रही।
कल भी दो पारियों में परीक्षा
एडीएम राठौड़ ने बताया कि शहर में समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) शनिवार को भी दो पारियों क्रमश: प्रात: 9 से 12 एवं सांय 3 से 6 बजे आयोजित होगी। इस हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कर लिए गए हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था समेत तमाम प्रकार की व्यवस्थाओं के माकूल इंतजाम किए गए हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading