उदयपुर। उदयपुर संभाग स्तरीय भारत के प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के जन्म जयंती मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच टाउन हॉल उदयपुर में धूमधाम से मनाई गई। सर्व ओबीसी समाज महा पंचायत ट्रस्ट उदयपुर के प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि सभी अतिथियों दें मां सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर फूल माला अर्पित कर पूजा अर्चना की। अतिथियों ने 149 शिक्षिकाओं एवं 18 प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उपरणा ओढ़ाकर, सावित्रीबाई फुले साहित्य व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत व अभिनंदन किया गया ।सावित्रीबाई फुले जयंती सामाजिक आधिकारिता एवं न्याय विभाग ,सर्व ओबीसी समाज महा पंचायत ट्रस्ट एवं सावित्री बा फूले पर्यावरण एवं शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में मनाई गई। सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट के संस्थापक दिनेश माली ने बताया की कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रो सुधा चौधरी थी। मुख्य अतिथि मोतीलाल सांखला थे। विशिष्ट अतिथि दिनेश माली, लोकेश चौधरी, रमाकांत अजारिया, भंवरलाल सुहालका, पी एस पटेल, सूर्य प्रकाश सुहालका, मणी बेन पटेल थी। दिनेश माली ने बताया की सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका थी। उन्होंने अपने जीवन में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक सुधार के कई कार्य किये। सावित्रीबाई फुले ने बाल विवाह छुआछूत और जाति भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया और महिला शिक्षा के लिए अनेक स्कूल स्थापित किये। मंच संचालन सूर्य प्रकाश सुहालका, राजेन्द्र सेन व नम्रता चौधरी ने किया। कार्यक्रम में सभी अध्यक्षों उपाध्यक्ष एवं महामंत्री का स्वागत किया गया। सभी शिक्षकों का चयन भेरूलाल कलाल के नेतृत्व में किया गया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.