महाराणा प्रताप और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण किया

24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा . मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को शाहपुरा पहुंचे।यहां उन्होंने विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले त्रिमूर्ति स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं का अनावरण किया। बाद में गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित किया मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही
कश्मीर से धारा 370 को हटाया जाना संभव हो सका। उन्होंने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को भी याद किया। उन्होंने बताया कि शाहपुरा में ट्रॉमा सेंटर और स्पोर्टस अकादमी और स्विमिंग एकेडमी का काम जल्द शुरू होगा। पडेर, जहाजपुर और बनेड़ा में भी विकास कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं। आसोप वन क्षेत्र में काले हिरण को भी संरक्षित कर रहे है।हाल ही में 45 हजार युवाओं को नियुक्ति दी गई है। अभी 85 हजार वैकेंसी और निकाली गई है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के साथ बालिकाओं के लिए स्कूटी योजना और साइकिल योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर को आयोजित किसान सम्मेलन में 70 हजार किसानों को 700 करोड रुपए की सम्मान निधि राशि जारी की गई। वर्ष 2027 तक दिन में किसानों को बिजली मिलना शुरू हो जाएगी। सर्वाधिक एमएसपी देने का काम राज्य में सबसे ज्यादा हुआ है। देशभर में सबसे ज्यादा एमएसपी राजस्थान में हुआ है। गेहूं के सबसे ज्यादा भाव राज्य में ही है। 1 जनवरी से महिलाओं के सम्मान को ध्यान रखते हुए 450 रुपए में सिलेंडर कर दिया गया था। सामाजिक सुरक्षा पेंशन को भी बढ़ाया गया है।
मंच पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ कानून मंत्री जोगाराम पटेल, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह, जहाजपुर विधायक गोपीलाल मीणा, शाहपुरा विधायक डॉक्टर लालाराम बैरवा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा मौजूद रहे। इससे पहले दरबार हाई स्कूल में बनाए गए हैलीपेड पर मुख्यमंत्री उतरे। यहां विधायक लालाराम बैरवा, कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत, एसपी धर्मेंद्र यादव ने उनका स्वागत किया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.