डूंगरपुर। शादी समारोह में खाना खाना भारी पड गया और 50 से अधिक लोग उल्टी दस्त के शिकार हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। इनमें 10 बच्चे और 10 महिलाएं भी शामिल हैं जिनका उपचार डूंगरपुर अस्पताल में किया जा रहा है। उदयपुर जिले के खेरवाड़ा तहसील के मोडीवासा गांव का यह पूरा मामला है। गुरुवार को एक शादी समारोह में 100 से अधिक लोगों का खाना बनाया गया था। मंडप में लापसी, चावल और दाल बनाई गई। मंडप का भोज करने के बाद 50 से अधिक लोगों की तबीयत अचानक खराब हो गई। इनको पहले निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया। गुरुवार देर रात तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर गांव के सरपंच ईश्वरलाल डामोर ने बीमार महिलाओं और बच्चों को निजी वाहन और एम्बुलेंस की मदद से पहले खेरवाड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से 10 छोटे बच्चों और 10 महिलाओ को डूंगरपुर जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि खाने में फूड पॉइजनिंग हो गई थी। गर्मी की वजह से ऐसा हो सकता है। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है
शादी में खाना खाने से 50 लोग बीमार, 10 बच्चे व 10 महिलाएं डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती

Advertisements
