Site icon 24 News Update

वीर तेजाजी के जन्मोत्सव पर जाट समाज द्वारा निकली वाहन रैली का पूर्व विधायक ने किया स्वागत

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। जाट समाज के आराध्य देव वीर तेजाजी महाराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर तेजा दशमी पर समाज द्वारा शुक्रवार को सैकड़ों वाहनों के साथ विशाल वाहन रैली एवं शोभायात्रा निकाली गई। यह वाहन रैली एवं शोभायात्रा नगर दशहरा मैदान से आरम्भ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए इशक्काबाद होते हुए चित्तौड़गढ़ पहुंच कर धार्मिक, पूजा-अर्चना एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम में परिवर्तित हो गई।
इस वाहन रैली का भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व विधायक अशोक नवलखा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रैली के खुली जीप पर विराजित आराध्य देव वीर तेजाजी महाराज के चित्र पर पूर्व विधायक नवलखा ने माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया एवं क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। इस दौरान पार्षद जगदीश माली, नितिन नवलखा, श्रवण नाथ, हेमंत कृपलानी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित जाट समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version