Site icon 24 News Update

वीडियो सहित पूरी खबर देखियो……ट्रम्प की ही पार्टी का निकला 20 साल का हमलावर मैथ्यु क्रूक्स, आधे किलोमीटर की रेंज वाली एसॉल्टी राइफल एआर-15 से चलाई थी गोलियां, ट्रम्प स्वस्थ, अस्पताल से छूट्टी, कान को छुकर निकल गई थी गोली

Advertisements

24 न्यूज अपडेट नेशनल डेस्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर फायरिंग करने वाला उन्हीं की पार्टी का नौजवान निकला। ट्रंप अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के बटलर शहर में चुनावी रैली कर रहे थे। 20 साल के शूटर को ऑन द स्पॉट शूट कर दिया गया है। हमलावर थोमस मैथ्यू क्रूक्स के वोटर आई कार्ड से पता चला है कि वो ट्रम्प की ही रिपब्लिकन पार्टी से था। हालांकि, उसने बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े एक ग्रुप को 15 डॉलर यानी 1250 रुपए का चंदा भी दिया था। उसने 400 मीटर दूर से फायरिंग की थी। गोली दाएं कान को छुकर निकली। खुशकिस्मती रही कि डोनाल्ड ट्रम्प बच गए। उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दी जा चुकी है। घटना भारतीय समय के मुताबिक रविवार सुबह 4 बजे की है। अमेरिका में शनिवार शाम करीब 6.30 बज रहे थे। ट्रम्प मंच पर आए बोलना शुरू किया वे बोले- ‘टेक अ लुक एट वॉट हैपंड’ बोले ही थे कि और फायरिंग की आवाज आई, चीख-पुकार मच गई, ट्रम्प ने चौंकते हुए अपने दायें कान पर हाथ रखा और नीचे झुक गए। सुरक्षा गार्ड भाग कर आए व उनके उपर लेट गए। इसके बाद सब कुछ ठीक होने के इशारे पर ट्रम्प खड़े हुए व उन्हें ले जाया गया। उनके कान चेहरा खून से सना हुआ था। दाईं मुट्ठी भींचते हुए वे बार-बार कुछ कहने की कोशिश कर रहे थे। गार्ड उन्हें कार में लेकर निकल गए। सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने इस बीच हमलावर का काम तमाम कर दिया। गोलीबारी में रैली में मौजूद एक व्यक्ति की भी मौत हो गई। दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। पेंसिल्वेनिया पुलिस ने बताया कि 400 फीट दूर मौजूद इमारत की छत से ट्रम्प पर फायरिंग की गई। एआर-15 राइफल से 8 राउंड गोलियां चलाई गईं। इस राइफल से आधे किलोमीटर से ज्यादा रेंज से गोली चलाई जा सकती है। खुद ट्रम्प इसके समर्थक कहे जाते हैं। पहले राउंड में 3 और दूसरे राउंड में 5 गोलियां चलाई गई। संदिग्ध शूटर का नाम थॉमस मैथ्यू क्रूक्स था, वह मारा गया है। उसकी उम्र 20 साल थी। मकसद की जानकारी नहीं है।

Exit mobile version