– जीतो लेडीज विंग की ओर से आईआईएफएल अहिंसा रन का आयोयजन – अहिंसा रन रैली से हुआ महावीर जयंती कार्यक्रमों का आगाज उदयपुर 31 मार्च। सामाजिक संस्था जीतो लेडीज विंग उदयपुर की ओर से 31 मार्च रविवार को सुबह 5.30 बजे आईआईएफएल अहिंसा रन का आयोजन राजीव गांधी पार्क से हुआ।जीतो लेडीज विंग चेयरपर्सन विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि श्रमण भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव के कार्यक्रमों को आगाज अहिंसा रन रैली के साथ हुआ। अहिंसा रन में भगवान महावीर के संदेश अहिंसा को जन जन तक पहुंचाने, विश्व शांति एवं खुशहाली के लिए भारतवर्ष के 69जीतो लेडीज विंग चैप्टर एवं भारत के बाहर 29 जीतो लेडीज विंग चैप्टर में एक साथ, एक समय एक ही दिन अहिंसा रन का आयोजन किया। उदयपुर से सभी जाति एवम संप्रदाय के 4000 से भी अधिक प्रतिभागियों ने 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर एवम 10 किलोमीटर में रेस में भाग लिया। 10 किलोमीटर की रन में 275 प्रतिभागियों ने राजीव गाधी पार्क, महाकालेश्वर, काला किवाड़, फतहसागर, देवाली, शौर्यगढ़ होते हुए राजीव गांधी पार्क पहुंचे। जिसमें पुरूष वर्ग में प्रथम शक्ति सिंह, प्रथम रनअप कपिल चौधरी, द्वितीय रनरअप राहुल रांका रहे। वहीं महिला वर्ग में संतोष प्रथम, सोनल द्वितीय एवं भवानी कंवर तृतीय रही। चीफ सेक्रेटरी प्रीति सोगानी ने बताया कि 5 किलोमीटर की रन राजीव गांधी पार्क से देवाली पुलिया एवं वापस राजीव गांधी पार्क थी जिसमें पुरूष वर्ग में प्रथम सम्पत सिंह चुण्डावत, द्वितीय तुषार जैन, एवं भरत नायक तृतीय स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में सुनीता गुर्जर प्रथम, कृष्णा द्वितीय एवं विद्या तृतीय स्थान पर रही। 5 किलोमीटर की रन में 900 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 3 किलोमीटर रन राजीव गांधी पार्क से महाकालेश्वर एवं वापस राजीव गांधी पार्क थी इसमें 2500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियेां को टी-शर्ट, बिव, एवं मेडल गोल्ड, सिल्वर एवं कास्यं प्रदान किए गए। कार्यक्रम संयोजिका अंजली सुराणा ने बताया कि जीतो उदयपुर चेप्टर से 10 किलामीटर रेस में लविश चोरडिया प्रथम विजेता रहे। 5 किलोमीटर रेस में योगेश सरूपरिया, जीतो लेडिज विंग से मनीषा कोठारी, पुजा चपलोत विजेता रही। जीता युथ विंग से पुर्वांश सरूपरिया, लब्धी सुराणा एवं युवराज सोगानी विजेता रहे। कार्यक्रम संयोजिका अंजली सुराणा एवं मंजू बोर्दिया ने बताया कि अहिंसा रन का शुभारंभ श्रमण भगवान महावीर स्वामी के जयघोष के साथ हुआ। उसके पश्चात युकेन जुम्बा सेन्टर के ट्रेनर ने जुम्बा करवाया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, उपमहापौर पारस सिंघवी, महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक एवम जीतो डायरेक्टर राजकुमार फत्तावत, जीतो उदयपुर चेप्टर अध्यक्ष विनोद फान्दोत, चीफ सेके्रटरी धर्मेश नवलखा, जीतो लेडिज विंग अध्यक्षा विजयलक्ष्मी गलूंडिया, चीफ सेक्रेटरी प्रीति सोगानी, कार्यक्रम संयोजिका अंजली सुराना, मंजू बोर्डिया, मनीष गलूडिया, कपिल सुराणा, भावेश जैन, सुशीला मेहता, बीना मारू ने जैन ध्वज फहराकर रवाना किया। स्वागत जीतो चेप्टर अध्यक्ष विनोद फान्दोत एवं जीता लेडिज विंग अध्यक्षा विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने किया। धन्यवाद धर्मेश नवलखा ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन मीनल जैन ने किया। रन के मुख्य प्रायोजक एसआरजी हाउसिंग फाइनेंस, सोलिटियर गार्डन, नाकोड़ा मार्बल, रॉकवुड स्कूल थे। सह प्रयोजक शर्मा विमेन फिजियोथेरेपी क्लिनिक, जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल, युकेन जुम्बा सेन्टर, साइलस मेडिकेयर फिके, उदयपुर न्यूरो एवं ओर्थो हॉस्पीटल थे। प्रमोशनल पार्टनर होटल गोरबंध एवं विटी इंटरनेशनल स्कूल थे। इस अवसर पर लक्ष्मण शाह, महेन्द्र तलेसरा, आत्म प्रकाश जैन, कपिल सुराणा, अरूणा बापना , झनकार मोगरा, आशा अदा कोठारी आदि मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रिड्यूस, रिसाईकिल और रियूस की अवधारणा को जीवन में अपनाकर सतत विकास को गतिमान कर सकते हैं – कर्नल प्रोफेसर शिवसिंह सारंगदेवोत-बी एन में दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का वैचारिक मंथन के साथ समापन) उदयपुर को मिली न्यूरो एंड ऑर्थो हॉस्पिटल की सौगात