24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. लगातार विवादों में रहे उदयपुर सीएमएचओ डॉ. शंकरलाल बामणिया को उनके खिलाफ मिली शिकायतों के बाद हटा दिया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त शासन सचिव निशा मीणा ने आदेश जारी कर उनका ट्रांसफर प्रतापगढ़ जिला हॉस्पिटल में बतौर उप नियंत्रक के पद पर किया है। आदेश में लिखा है- सीएमएचओ डॉ.बामनिया के खिलाफ विभिन्न स्तरों से प्राप्त शिकायतों की जांच विचाराधीन है। डॉ. बामनिया के सीएमएचओ पद पर रहते हुए उक्त जांच प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में उनका ट्रांसफर किया है। अब इस पद पर नए सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य बनाए जा सकते हैं, जो वर्तमान में आरसीएचओ हैं। ये रहे विवाद पहला विवाद- BDO, आरसीएचओ, मेडिकल ऑफिसर से उदयपुर सीएमएचओ डॉ. शंकरलाल बामणिया लगातार विवादों में रहे है। सीएमएचओ का पहला विवाद फरवरी 2024 में फलासिया बीडीओ अशोक डिंडोर से हुआ था। जब वीडीओ ने सीएमएचओ के बेटे को अस्पताल में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित बता दिया था। इसके बाद सीएमएचओ ने कलेक्टर को इसकी शिकायत कर दी। जिसमें बताया कि ये इलाका वीडीओ के क्षेत्राधिकार में नहीं आता। फिर सीएमएचओ ने सोशल मीडिया पर बीडीओ को शराब बता दिया था। दूसरा विवाद- मेडिकल ऑफिसर से 4 मार्च 2024 को उनका विवाद मेडिकल ऑफिसर डॉ मुकेश अटल से हुआ था। जहां दोनों ही मरीज के सामने झगड़ने लगे थे और एक-दूसरे ने थप्पड़ मारने की धमकी तक दी थी। यहां कुर्सी को लेकर विवाद हुआ था। सीएमएचओ सीएचसी कुराबड़ में निरीक्षण को गए थे। डॉ. अटल का आरोप था कि सीएमएचओ उनकी कुर्सी पर बैठ गए। जबकि मरीजों की लंबी कतार लगी थी और वे मरीज देख रहे थे। यहीं से विवाद शुरू हुआ और दोनों ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारने की धमकी दे डाली। तीसरा विवाद- आरसीएचओ से सीएमएचओ डॉ बामणिया और आरसीएचओ डॉ. अशोक आदित्य के बीच गत वर्ष मार्च में पद को लेकर विवाद शुरू हुआ था। जब राज्य सरकार ने डॉ बामणिया को हटाकर डॉ. आदित्य को सीएमएचओ बना दिया था। इस आदेश के खिलाफ एक सप्ताह में डॉ. बामणिया कोर्ट स्टे ले आए और पद पर बने रहे। 5 महीने बाद तक दो एक ही पद पर जमे रहे। इस दौरान दोनों के बीच प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारों को लेकर जंग चली। बाद में सरकार ने ये अधिकार बामणिया को दे दिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जीतो प्रीमियर लीग का हुआ भव्य उद्घाटन, 16 महिला टीमें भी ले रही हैं भाग मृत मिला लेपर्ड, सिर पर घाव और आधी पूंछ कटी, तरपाल गांव के जंगल में मिला लेपर्ड, दो माह पूर्व इसी गांव से 15 किमी ग्रामीणों ने मारा था लेपर्ड