Site icon 24 News Update

विप्र सेना ने शाहपुरा टोल शुल्क मुक्त करने को लेकर विधायक से गुहार लगाई

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा. शाहपुरा जिला मुख्यालय पर डाक बंगले में विधायक लालाराम बेरवा की जनसुनवाई में विप्र सेवा द्वारा टोल मुक्त की गुहार लगाई गई जानकारी के अनुसार शाहपुरा क्षेत्र के पास टोल नाका भीलवाडा रोड और देवली रोड पर टोल नाका को टोल शुल्क मुक्त करवाने की मांग की गई शाहपुरा जिला क्षेत्र के पासभीलवाड़ा रोड पर शिवपुरा गांव के पास टोल नाका स्थित है और देवली रोड पर कादी सहाना गांव के पास टोल नाका स्थित है जहां पर शाहपुरा क्षेत्र के लोगों का आवागमन आसपास के गांवों में या अपने खेतों में कृषि कार्य के लिए लगातार आना-जाना बना रहता है और आसपास केगांव के नागरिकों के बच्चे शाहपुरा विद्यालय में अध्ययन करने या कौचिंग करने आते जाते रहते है और शाहपुरा क्षेत्र में निजी कार्य यासरकारी कार्य से भी लोग जाते रहते है दोनों टोल नाको पर शाहपुरा क्षेत्र के नजदीक होने से और बहुत कम दुरी होने से दोनों टोल नाको पर शाहपुरा क्षेत्र के स्थानीय निवासियों को टोल शुल्क से राहत मिलने चाहिए। राज्यमें जहां जहां टोल नाका के पास स्थानीय निवासियों को टोल नाका
शुल्क में स्थानीय होने से राहत दी जा रही है। जैसे गंगरार टोल नो पर कंवलियास टोल नाके पर रायला टोल नाके पर देवली से पहलेआने वाले टोल नाके पर इत्यादि सभी टोल नाकों पर टोल टेक्स से राहत दी जा रही है।शाहपुरा क्षेत्र के स्थानीय निवासियों को उनके आधार कार्ड या पहचान पत्र देख कर उपरोक्त दोनों टोल नाको पर टोल शुल्क से शाहपुरा के नागरिकों क्षेत्र वासियों को टोल से राहत प्रदान करने की गुहार विधायक लालाराम बेरवा से की

Exit mobile version