Site icon 24 News Update

सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा 30 करोड़ की लागत से बना शाहपुरा बाईपास भ्रष्टाचार व गुणवत्ता के सवाल खड़े करता

Advertisements

सुरज वर्मा


24 News Update भीलवाडा.
ज़िले के शाहपुरा में जनता को भारी वाहनों से निजात दिलवाने हेतु सार्वजनिक निर्माण विभाग (शाहपुरा,भीलवाडा) के द्वारा 30 करोड़ की लागत से निर्माण करवाया गया था जो शाहपुरा चारदीवारी से बाहर शाहपुरा टोल नाके से शुरू होकर जहाजपुर नेशनल हाईवे 148डी पर जोड़ता है जिसकी कुल बाईपास की लंबाई 10 किलोमीटर है लेकिन बाईपास के घटिया निर्माण कार्य के कारण अब शाहपुरा बाईपास भ्रष्टाचार व गुणवत्ता के कारण अधिकारीयों की पोल खोलता जनता सवाल उठा रहीं हैं कि क्या बरसात के शुरुवात के दौर में ही 30 करोड़ की लागत वाला बाईपास कुछ ही दिनों में जगह जगह बड़े-बड़े खड़ो में तब्दील कैसे हों गया जबकि सार्वजनिक निर्माण विभाग शाहपुरा के द्वारा अभी शाहपुरा बाईपास को 11अक्टूबर2025 को सरकार के अधीन करना था
लेकिन उससे पहले ही प्रशासनिक अधिकारों पर सवाल खड़े कर दिए क्या इसी तरह सड़कों मे गुणवत्ता पाई जाती है मिली जानकारी के अनुसार सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा बाईपास का पूर्ण निर्माण करवाने के बजाए बाईपास के जगह जगह खड़े को भरकर रिपेयरिंग की जा रही है परंतु पूर्ण बाईपास का निर्माण नहीं करवाया जा रहा आख़िर रिपेयरिंग करने से बाईपास फिर से कितने दिन और चलेगा
इनका कहना है
सार्वजनिक निर्माण विभाग शाहपुरा के एक्सईएन नरेन्द्र चौधरी का कहना है कि निर्माण कार्य अभी बाकी हैं एक बार और रिपेयरिंग करके सरकार को अधीन कर दिया जायेगा

Exit mobile version