कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दर्शन को जन जन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाकर चले साईकिल यात्री हिमांशु कुमार ने शनिवार को निम्बाहेड़ा में गांधी विचारकों से मुलाकात के दौरान कहा कि गांधी के जीवन दर्शन हमें अमन चैन की राह पर चलने का मार्ग दिखाता है।
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला सह संयोजक महेश धूत के नेतृत्व में स्थानीय सार्वजनिक निर्माण विभाग के डॉक बंगला में मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं सर्वोदय विचारक श्री कुमार का निम्बाहेड़ा क्षैत्र के गांधीवादी विचारकों बन्सीलाल राईवाल, उदयराम पहाड़ियां , रामचन्द्र बामणियां, बिहारीलाल सोलंकी, हाजी एजाज अहमद , ललितगहलोत, रत्नेश काबरा, लोकेन्द्र चारण, नरेश कुमावत, लक्ष्मीदेवी सोंलकी, रामसिंह जाट, फरीद खांन इत्यादि ने उपन्ना ओढ़ा कर स्वागत किया। इस दौरान धूत ने सर्वोदय विचारक श्री कुमार की जीवनी पर प्रकाश डाला। धूत ने कहा कि श्री कुमार के बड़े पिताजी ब्रह्मलाल शर्मा स्वतन्त्रता आन्दोलन गांधी जी, जवाहरलाल नेहरू , लाल बहादुर शास्त्री,जयप्रकाश नारायण इत्यादि स्वतन्त्रता सैनानियों के साथ जुड़े हुए थे तथा इनके पिताजी प्रकाश भाई उत्तर प्रदेश के पूर्व मन्त्री गांधी जी के करो या मरों आन्दोलन 1942 में साथ थे। श्री कुमार दिनांक 2 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट नई दिल्ली से साईकिल से अपनी यात्रा प्रारंभ कर राजस्थान के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए आखरी मुकाम मुंबई के अगस्त क्रान्ति मैदान तक साइकिल यात्रा पर सद्भावना, समानता एवं न्याय यात्रा की मुहिम को लेकर यात्रा कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के मुल निवासी श्री कुमार 14 वर्ष की अल्प आयु से ही गांधी विचारों से ओतप्रोत होकर देश के विभिन्न प्रदेशों में अकेले ही जन जागरण यात्रा निकाल रहे है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.