24 न्यूज अपडेट.उदयपुर। भारत का प्रसिद्ध धर्म प्रचारक रामलीला मंडल काशी द्वारा काशी के 25 कलाकारों द्वारा धर्म भूमि भूपालपुरा की पावन धरा पर रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया गया है प्रथम दिन की रामलीला दशरथ प्रतिष्ठा यज्ञ श्री राम जन्म का किया गया मंचन श्री राम जन्म होते ही जयकारों से गुजरने लगा पूरा पंडाल सैकड़ो की संख्या में दर्शक पहुंचे प्रथम दिन की रामलीला में उमरा जन सैलाब इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ,पारस जी सिंघवी उप महापौर, विजय जी गोधा , महिपाल सिंह जी राठौड़ गुरुजी धर्म जागरण मंच, कुसुम जी पंवार पार्षद पारस जी सिंघवी उपमहापौर ने बताया कि 30 सालों के बाद रामलीला हो रही है रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया जा रहा है हम सभी नगर वासियों को आगे आकर रामलीला का धर्म लाभ लेना चाहिए और अपने बच्चों को दिखाना चाहिए जिससे बच्चों में भी संस्कार स्थापित होते है आए काशी के 25 कलाकारों द्वारा विशाल रामलीला किया जा रहा है प्रथम दिन ही मनमोहक झांकियां ने लोगों का मन मोह लिया हम सभी परम सौभाग्य हैं कितनी बड़ी रामलीला अपने भोपालपुरा ग्राउंड में हो रही है और राम मनोरंजन के विषय नहीं है प्रभु श्री राम आस्था के विषय हैं ।
आज की विशेष रामलीला सीता स्वयंवर रावण बाणासुर संवाद की विशाल रामलीला।नगर के कई गणमान्य गण उपस्थित रहे
सभी ने पहले हनुमान जी महाराज की ध्वजा पूजन कर दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ।
रामलीला महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु

Advertisements
