24 न्यूज अपडेट. नाथद्वारा। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव सुधांत पंत शुक्रवार को नाथद्वारा पहुँचे। जहां उन्होंने सहपत्नी प्रभु श्रीनाथजी की राजभोग झांकी के दर्शन कर देश- विदेश की खुशहाली की कामना की। दर्शन के बाद बैठक जी में मंदिर परम्परानुसार मंदिर अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने उनका फेंटा बांधकर रजाई व उपरणा ओढ़कर व प्रसाद प्रदान कर समाधान किया। उसके बाद मुख्य सचिव न्यू कॉटेज पहुचे जहां पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उसके बाद पत्रकारों से चर्चा में कहा कि राजस्थान सरकार ने पेंशन राशि बढ़ाई है। करीब 75 लाख लोगों को इस बढ़ी हुई राशि का लाभ मिल रहा है। इसमें महिला, वृद्ध, ओर विकलांग, सहित विधवा महिलाओं की पेंशन राशि बढ़ाकर सरकार ने बड़ा कल्याण कार्य किया है। न्यू कॉटेज करीब 1 घण्टे रुकने के बाद उदयपुर के लिए निकल गए। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, कलेक्टर डॉ भंवर लाल,एडीएम नरेश बुनकर, एएसपी महेंद्र पारीक, सहायक कलेक्टर ऋषि सुधांशु पांडे, उपखंड अधिकारी अजय अमरावत, डीएपी दिनेश सुखवाल, मंदिर मण्डल सीईओ चेतन त्रिपाठी, तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, सीआई दलपत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत पहुँचे नाथद्वारा, किए श्रीनाथजी के दर्शन, मंदिर परम्परानुसार किया समाधान, मिला गार्ड ऑफ ऑनर

Advertisements
