24 न्यूज अपडेट. सलूंबर। जिला नवगठित के बाद विभिन्न थानों में गुमशुदा मोबाईलों की खुलासा करते हुए साईबर टीम द्वारा बरामद 75 मोबाईल बरामद किए गए जिनकी बाजारी क़ीमत 12 लाख है । जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने बताया कि सलूंबर जिला गठन के बाद साइबर सेल गठित किया। जिले में साइबर अपराध और मोबाइल चोरी की वारदात की लगातार शिकायतें मिल रही थी । जिस पर एक विषय टीम का गठन किया गया टीम गठित कर 15 दिन की मेहनत के बाद लगभग 75 मोबाईल बरामद किए गए। जिनकी बाजारी क़ीमत 12 लाख है। मोबाइल को उनके मालिक को को सुपुर्द किया । कुछ मोबाइल बाकी है और सुपुर्द किए जाएंगे । साथ ही बताया कि इस खुलासे में साइबर टीम की कड़ी मेहनत रही है। कार्रवाई में वीना लोठ पुलिस निरीक्षक अपराध सहायक के निकट सुपरविजन में साइबर सैल सलूम्बर से ईश्वर सिंह ,हितपाल सिंह, हेमेन्द्र सिंह , कल्पना, मोहन कुंवर की टीम का गठन किया गया। साइबर टीम द्वारा जिले के थानो से मोबाईल गुमशुदगी का रिकॉर्ड प्राप्त कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उदयपुर, खेरवाडा, ऋषभदेव, धरियावाद, अहमदाबाद गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र मोबाईल बरामद किये गये। एसपी ने आम जनता से अपील करते हुए बताया कि भविष्य में किसी भी व्यक्ति को कहीं गिरा हुया मोबाईल अगर मिलता है, तो उसे अपने पास रखने के बजाय अपने नजदीकी पुलिस थाने में जमा कराये एवं किसी से भी बिना बिल के कोई भी मोबाईल ना खरीदें ।मोबाईल दुकानदारों से अपील है कि अपने दुकान पर कोई ग्राहक मोबाईल को अनलॉक कराने या मोबाईल बेचने आता है तो सर्वप्रथम दुकानदार उस मोबाईल का बिल अवश्य मांगे तथा बिल एवं ग्राहक के आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेकर रिकॉर्ड अपनी दुकान पर रखें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जावरमाइंस में गूंजा-मजदूर एकता जिंदाबाद! रैली में दिखा जोश और उत्साह परिवार के पोते द्वारा दादी की हत्या करने के मामले में जेवरात खरीदने वाला सोनी गिरफ्तार