Site icon 24 News Update

मासूम को फंदे पर लटकाया, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड किया

Advertisements

24 न्यूज अपडेट बांसवाड़ा। बांसवाड़ा में एक मां ने अपने केवल 3 साल के मासूम को फंदे पर लटका दिया व बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने मासूम का शव उतारा और पुलिस को सूचना दी। महिला के शव को उतारकर एमजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। बताया गया कि आंबापुरा थाना क्षेत्र के कुंडला खुर्द गांव में आज सुबह 11 बजे यह घटना हुई। थानाधिकारी कालूराम ने बताया कि मृतका का पति हैदराबाद और पिता महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं। अब उनके आने का इंतजार किया जाएगा। थानाधिकारी कालूराम ने बताया कि मृतका शकुन्तला (24) पत्नी नारायण और उसका बेटा पीयूष (3) घर पर थे। पति नारायण हैदराबाद में मजदूरी करने गया है। सुबह सास नरेगा में मजदूरी को ई तो ससुर खेत में चला गया। इस बीच शकुंतला ने पहले अपने बेटे को साड़ी के फंदे पर लटका दिया। इसके बाद उसने खुद भी लटक कर सुसाइड कर लिया। घटना के कुछ देर बाद कोई पड़ोसी घर गया तो पता चला कि मां-बेटे फंदे पर लटके हुए हैं। मृतका ने अंतिम बार पिता से फोन पर बात की थी। मृतका कि शादी 4 साल पहले हुई थी।

Exit mobile version