24 न्यूज अपडेट.जयपुर। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में हुई तकनकी परेशानी आज दुनियाभर में भूचाल ला रही है। एयरलाइन, टीवी टेलीकास्ट और बैंकिंग सेक्टर में गड़बड़ी शुरू हो गई है। कई सेवाएं ठप हो गई है। दुनिया में कई जगह फ्लाइट्स के संचालक को कुछ देर के लिए रोक दिया गया है। बताया गया कि शुक्रवार दोपहर अचानक माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में तकनीकी समस्या आ गई। इससे एयरलाइन कंपनियों के काउंटर पर कंप्यूटर ठप हो गए। इनसे फ्लाइट्स का संचालन ही पूरी तरह से रोकना पड़ा। राजधानी जयपुर क एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु सहित अलग-अलग राज्यों को जाने वाली 6 से अधिक विमान सेवाएं रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि इससे 1500 से ज्यादा यात्रियों को जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान होना पड़ रहा है। माइक्रोसाफ्ट का सर्वर ठप होने के बाद एयरलाइन कंपनी की ओर से पैसेंजर के बोर्डिंग पास और चेक इन जैसी प्रक्रिया ठप हो गईं। मैन्युअल बोर्डिंग पास और चेक इन प्रक्रिया शुरू की गई है लेकिन उससे भी बात नहीं बन पाई व उसके बाद रोक दिया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रो चांसलर, प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने आमेर स्थित संतों का बाग में संत समागम में लिया साधु संतों का आशीर्वाद भुवाणा, उदयपुर से सॉप स्टोन पाउडर की आड में गुजरात की जानी थी अवैध शराब की सप्लाई